फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   sukhvinder singh sukhu statement on panchayat election result.

सुक्खू का दावा, पंचायत चुनावों में इसलिए जीती है कांग्रेस

Wed, 13 Jan 2016 10:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 13 Jan 2016 10:21 AM IST
विज्ञापन
sukhvinder singh sukhu statement on panchayat election result.

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने दावा किया कि ग्राम पंचायत और नगर निकायों के चुनाव में कांग्रेस को भारी जीत मिली है। कांग्रेस विचारधारा के 70 से 75 फीसदी उम्मीदवार जीते हैं। सरकार ने तीन साल के कार्यकाल में कई विकास कार्य किए हैं। इसकी बदौलत जीत मिली है। सुक्खू मंगलवार को राजीव भवन शिमला में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष नरेश चौहान, महासचिव हरभजन भज्जी, कांग्रेस सचिव रितेश कपरेट, अनिल गोयल, जिला कांग्र्रेस अध्यक्ष केहर सिंह खाची आदि मौजूद रहे। दावा किया कि पंचायत समितियों में 650 सदस्य कांग्रेस के चुने गए हैं, जबकि 495 भाजपा और लगभग 121 आजाद सदस्य चुने गए। जिला परिषदों में जिन सीटों के परिणाम आए, उनमें से 95 सदस्य कांग्रेस, 71 भाजपा और लगभग 15 आजाद उम्मीदवार चुने गए हैं। ये चुनाव पार्टी आधारित नहीं थे, मगर पार्टी का प्रयास रहा कि प्रत्याशियों पर सहमति बनाई जाए।
विज्ञापन


पहली बार हमीरपुर जिले में कांग्रेस को इतनी भारी सफलता मिली कि नेता प्रतिपक्ष प्रेमकुमार धूमल और भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर के क्षेत्र में भी अच्छी बढ़त ली। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती के क्षेत्र में भी कांग्रेस आगे रही। युवा प्रत्याशी ज्यादा चुनकर आए हैं। इनमें पढ़े-लिखे युवा अधिक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां चुनाव नहीं जीते, वहां मंथन करेंगे
सुक्खू ने कहा कि जिन क्षेत्रों में चुनाव नहीं जीत पाए हैं, वहां गंभीरता से मंथन किया जाएगा। उचित कदम भी उठाया जाएगा।

पीलिया के लिए महापौर, उपमहापौर जिम्मेवार

शिमला शहर में पीलिया के लिए सुक्खू ने महापौर और उपमहापौर को जिम्मेवार ठहराया है। कहा कि मेयर और डिप्टी मेयर बस अखबारों की सुर्खियों में रहना चाहते हैं। उनका जनता से कोई सरोकार नजर नहीं आता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed