{"_id":"8dbbb8ce58eff8be1437e069c4c76121","slug":"sujanpur-by-election-narendra-thakur-will-bjp-candidate","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुजानपुर उपचुनाव! भाजपा ने नरेंद्र ठाकुर पर लगाया दांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुजानपुर उपचुनाव! भाजपा ने नरेंद्र ठाकुर पर लगाया दांव
बयूरो/ अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 10 Apr 2014 09:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल भाजपा ने सुजानपुर उपचुनाव में नरेंद्र ठाकुर उर्फ गुड्डू पर दांव खेला है। नरेंद्र ठाकुर भाजपा दिग्गज स्व. जगदेव चंद के पुत्र हैं। वह कांग्रेस से पिछले महीने ही भाजपा में लौटे थे।
विज्ञापन
नरेंद्र ठाकुर इससे पहले तीन चुनाव लड़ चुके हैं। भाजपा प्रवक्ता गणेश दत्त ने उनके नाम की घोषणा की सूचना वीरवार शाम को दी। सुजानपुर सीट राजेंद्र राणा के इस्तीफे से खाली हुई है। राणा कांग्रेस टिकट पर हमीरपुर से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
हिमाचल भाजपा ने सुजानपुर के लिए कुल चार लोगों का पैनल भेजा था। इनमें नरेंद्र ठाकुर के अलावा पूर्व विधायक उर्मिल ठाकुर तथा दो वर्तमान एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष शामिल थे।
विज्ञापन
सुजानपुर सीट पर 2012 का चुनाव स्व. जगदेव की बहू एवं नरेंद्र ठाकुर की भाभी उर्मिल ठाकुर चुनाव लड़ी थीं। वह तीसरे नंबर पर रहीं थीं। अब उपचुनाव के लिए पार्टी ने नरेंद्र ठाकुर को प्राथमिकता दी है।
नरेंद्र ठाकुर 2003 में निर्दलीय तौर पर विधानसभा का चुनाव लड़े । 2009 में अनुराग ठाकुर के खिलाफ हमीरपुर सीट से कांग्रेस की टिकट पर लड़े।
इसके बाद 2012 में हमीरपुर सीट पर विधानसभा चुनाव कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में लडे़। इन तीनों चुनावों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।
कांग्रेस राजेंद्र राणा की पत्नी के पक्ष में
सुजानपुर उपचुनाव के लिए कांग्रेस राजेंद्र राणा की पत्नी अनिता राणा को उतारने के मूड में हैं। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ये कह चुके हैं। कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू ने बताया कि लोकसभा चुनाव के दौरों के कारण केंद्रीय नेता दिल्ली में नहीं थे। एक-दो दिन में घोषणा हो जाएगी। राज्य इकाई ने अपनी ओर से पैनल भेज दिया है। इसमें अनिता राणा मुख्य दावेदार हैं।