फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Subathu Champions win Cantonment Board cricket tournament title.

Shimla News: सुबाथू चैंपियंस ने जीता छावनी परिषद क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब

Tue, 30 Jun 2026 01:19 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Subathu Champions win Cantonment Board cricket tournament title.
सुबाथू छावनी परिषद क्रिकेट प्रतियोगिता में विजेता सुबाथू चैंपियंस  पुरस्कार लेते हुए। स्रोत : आ
फाइनल मुकाबले में लगान लेजेंड्स को सात विकेट से हराया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सुबाथू(सोलन)। सुबाथू छावनी परिषद की ओर से पहली बार आयोजित की गई क्रिकेट प्रतियोगिता का सफल समापन हो गया। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला लगान लेजेंड्स और सुबाथू चैंपियंस के बीच खेला गया, जिसमें सुबाथू चैंपियंस ने एकतरफा प्रदर्शन करते हुए सात विकेट से खिताबी जीत अपने नाम की। फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी लगान लेजेंड्स की टीम सुबाथू चैंपियंस की धारदार गेंदबाजी के आगे संघर्ष करती नजर आई और निर्धारित ओवरों में सिर्फ 117 रन ही बना सकी। 118 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुबाथू चैंपियंस ने धमाकेदार शुरुआत की और महज 10 ओवरों में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की जीत के हीरो विविध बिष्ट रहे, जिन्होंने मैदान के चारों ओर चौके-छक्कों की बरसात करते हुए मात्र 29 गेंदों पर 87 रनों की तूफानी पारी खेली। अपनी इस आतिशी पारी में उन्होंने 9 गगनचुंबी छक्के और 5 शानदार चौके जड़े। प्रतियोगिता के समापन और पुरस्कार वितरण समारोह में छावनी अध्यक्ष ब्रिगेडियर पुनीत शर्मा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। वहीं, इस पूरे भव्य टूर्नामेंट का सफल आयोजन छावनी परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी निशांत गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस खास मौके पर छावनी परिषद के मनोनीत सदस्य रवि शर्मा भी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे और उन्होंने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed