फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal University: Another chance for students; they can take BA, BSc, and BCom exams by paying a fee of ₹10

हिमाचल विश्वविद्यालय: विद्यार्थियों को एक और मौका, दस हजार फीस भरकर दे सकेंगे बीए, बीएससी और बीकॉम परीक्षा

Tue, 22 Sep 2026 08:13 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 22 Sep 2026 08:13 PM IST
सार

प्रदेश विश्वविद्यालय ने बीए, बीएससी, बीकॉम और शास्त्री के छात्रों को एक और अवसर प्रदान किया है। यह मौका उन विद्यार्थियों के लिए है जो दो बार परीक्षा देने के बाद भी अपने कंपार्टमेंट या दोबारा देने वाले पेपर पास नहीं कर पाए हैं। 

विज्ञापन
Himachal University: Another chance for students; they can take BA, BSc, and BCom exams by paying a fee of ₹10
एचपीयू शिमला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने बीए, बीएससी, बीकॉम और शास्त्री के छात्रों को एक और अवसर प्रदान किया है। यह मौका उन विद्यार्थियों के लिए है जो दो बार परीक्षा देने के बाद भी अपने कंपार्टमेंट या दोबारा देने वाले पेपर पास नहीं कर पाए हैं। ऐसे छात्र अब 10 हजार रुपये की फीस जमा करके तीसरी बार परीक्षा दे सकेंगे। विश्वविद्यालय की अकादमिक शाखा ने 22 सितंबर को इस संबंध में सूचना जारी की है। यह तीसरा मौका अक्तूबर में होने वाली परीक्षाओं में उपलब्ध होगा। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए छात्रों को 10 हजार रुपये की विशेष परीक्षा फीस देनी होगी।

विज्ञापन

 

इसके साथ ही विश्वविद्यालय की ओर से निर्धारित अन्य शर्तें भी पूरी करनी होंगी। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे आवेदन और परीक्षा से संबंधित तारीखों की जानकारी लें, साथ ही आवश्यक दस्तावेज को विश्वविद्यालय द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार समय पर पूरा करें। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि यह सुविधा केवल सालाना पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए है। सेमेस्टर सिस्टम में पढ़ने वाले छात्रों को इसका लाभ नहीं मिलेगा। यह अवसर उन छात्रों के लिए महत्वपूर्ण है जिनकी पढ़ाई एक या अधिक पेपर में अनुत्तीर्ण होने के कारण अधूरी रह गई थी। दो निर्धारित मौकों में पेपर पास नहीं कर पाने वाले पात्र छात्र अब इस तीसरे मौके का उपयोग कर अपनी पढ़ाई पूरी कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

एमएड में दाखिले के लिए काउंसलिंग 26 सितंबर को
 प्रदेश विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग और विश्वविद्यालय से संबद्ध शिक्षा महाविद्यालयों में एमएड में दाखिले के लिए केंद्रीकृत काउंसलिंग 26 सितंबर को होगी। काउंसलिंग सुबह 10:30 बजे एचपीयू के समरहिल स्थित शिक्षा विभाग के सम्मेलन कक्ष में होगी। काउंसलिंग में एमएड प्रवेश परीक्षा में पात्र घोषित अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे। सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए प्रवेश परीक्षा में न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक जबकि एससी, एसटी और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 35 प्रतिशत अंक निर्धारित किए गए हैं। अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के दौरान सभी मूल प्रमाणपत्रों के साथ प्रत्येक की एक-एक छायाप्रति लानी होगी। इनमें दसवीं, जमा दो, स्नातक और बीएड की समेकित अंकतालिका, एमएड आवेदन पत्र और परीक्षा परिणाम शामिल है। इसके अलावा श्रेणी, बोनाफाइड, दिव्यांगता और खेल या सांस्कृतिक कोटे से संबंधित प्रमाणपत्र भी लाने होंगे। अभ्यर्थियों को चरित्र प्रमाणपत्र और दो पासपोर्ट साइज फोटो भी साथ रखने होंगे। विश्वविद्यालय ने अभ्यर्थियों को अन्य संबंधित दस्तावेज भी साथ लाने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed