Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Students studied the geological structure of the Himalayas.

Shimla News: विद्यार्थियं ने किया हिमालय की भूगर्भीय संरचना का अध्ययन

Wed, 04 Nov 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Students studied the geological structure of the Himalayas.
संजौली से बारालाचा पास गया था दल
विज्ञापन

500 किमी का सफर कर समझीं चट्टानों की संरचना
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजकीय डिग्री कॉलेज संजौली के भू-विज्ञान विभाग के 38 विद्यार्थियों ने शिमला से बारालाचा पास तक चार दिवसीय भू-वैज्ञानिक क्षेत्रीय भ्रमण किया। इस भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने हिमालय की भूगर्भीय संरचना और प्राकृतिक प्रक्रियाओं का अध्ययन किया। करीब 500 किलोमीटर की इस यात्रा का संचालन विभाग प्रभारी डॉ. लक्ष्मी वर्सेन के मार्गदर्शन में किया गया।


भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने बाह्य हिमालय के शिवालिक क्षेत्र से लेकर लघु और उच्च हिमालय तक चट्टानों की संरचना में होने वाले बदलावों को समझा। बारालाचा पास में उन्होंने ग्रेनाइट, नीस, शिस्ट, क्वार्टजाइट और टेथियन हिमालय की तलछटी चट्टानों का अध्ययन किया। विद्यार्थियों ने दारचा के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण कर पहाड़ी ढलानों की अस्थिरता और भूस्खलन के कारणों का अध्ययन किया। इसके अलावा वलन, भ्रंश, असंवाद, जलोढ़ पंखों, नदी वेदिकाओं और हिमनद निक्षेपों की पहचान की। भ्रमण प्रभारी डॉ. लक्ष्मी वर्सेन ने बताया कि जलवायु परिवर्तन, बादल फटने और अत्यधिक वर्षा की घटनाओं से हिमालय की संवेदनशीलता बढ़ रही है। ऐसे में वैज्ञानिक तरीके से पहाड़ी ढलानों का प्रबंधन करना और आपदा जोखिम को कम करना जरूरी है। प्रधानाचार्या डॉ. कामायनी बिष्ट ने कहा कि इस तरह के भ्रमण विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ व्यावहारिक अनुभव भी प्रदान करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article