फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Students should also participate in cultural programs: Naresh

विद्यार्थी सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी लें भाग : नरेश

Thu, 15 May 2025 11:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 15 May 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Students should also participate in cultural programs: Naresh
यूआईएलएस का दो दिवसीय सांस्कृतिक एवं साहित्यिक उत्सव अभ्युदय शुरू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के पांच वर्षीय विधिक अध्ययन संस्थान (यूआईएलएस) एवालॉज का विवि सभागार में दो दिवसीय सांस्कृतिक एवं साहित्यिक उत्सव अभ्युदय शुरू हुआ।
वार्षिक उत्सव में मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने मुख्यातिथि शिरकत कर शुभारंभ किया। उनके साथ मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप शरीक हुए। इस मौके पर विवि के प्रति कुलपति प्रो. राजिंद्र वर्मा, विवि की अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. ममता मोक्टा और यूआईएलएस के निदेशक प्रो. शिव कुमार डोगरा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। नरेश चौहान ने कहा कि यूआईएलएस एक ऐसा संस्थान है, जहां भविष्य के अधिवक्ता एवं न्यायिक अधिकारी तैयार होते हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत करने के साथ ही सांस्कृतिक एवं साहित्यिक गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने की सलाह दी।
विज्ञापन

सुनील शर्मा ने कहा कि सही मायनों में ज्ञान और शिक्षा बिना तप और मेहनत के प्राप्त नहीं नहीं की जा सकती। अपने सपनों को पूरा करने के लिए निरंतर मेहनत करना जरूरी है। प्रति कुलपति प्रो. राजिद्र वर्मा ने यूआईएलएस को इस इस सांस्कृतिक और साहित्यिक उत्सव के आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह विवि का एक महत्वपूर्ण संस्थान है। इसके छात्रों की बड़ी उपलब्धियां रही हैं। संस्थान के परिसर और भवन में पहले मुख्यमंत्री वाईएस परमार का निवास था। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू इसी एवालॉज भवन के छात्रावास में रहे हैं। यूआईएलएस के विद्यार्थियों को उनका अनुकरण करते हुए आगे बढ़ने का प्रण लेना चाहिए। कार्यक्रम में कुलसचिव ज्ञान सागर नेगी, अधिष्ठाता योजना प्रो. जोगिंद्र सिंह धीमान, परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल, प्रो. सुनील देष्टा सहित विवि के अधिष्ठाता और संस्थानों के निदेशकों और विभागाध्यक्ष मौजूद रहे। संस्थान के निदेशक प्रो. शिव कुमार डोगरा ने गतिविधियों की जानकारी दी। इस अवसर पर डॉ. संयोगिता ठाकुर, डॉ. रितिका राणा, आयोजक सचिव डॉ. अंजना ठाकुर भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed