फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Students protest against the University Amendment Bill, burn copies

Shimla News: विवि संशोधन विधेयक के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन, प्रति जलाई

Wed, 23 Sep 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Students protest against the University Amendment Bill, burn copies
छात्रों की समस्याओं को लेकर बुलंद की आवाज
विज्ञापन

व्यावसायिक संस्थानों में फीस बढ़ रही सुविधा नहीं : ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। एचपीयू में बुधवार को विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक 2026 के विरोध में छात्रों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान 76 पन्नों के संशोधन विधेयक की प्रति जलाकर विरोध जताया गया।
यूआईटी, यूआईएलएस, यूसीबीएस और आई-टीईपी के छात्रों ने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए एबीवीपी इकाई अध्यक्ष अक्षय ठाकुर ने कहा कि संशोधन विधेयक से विवि की स्वायत्तता प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने कहा कि विवि की स्वायत्तता से किसी भी तरह की छेड़छाड़ स्वीकार नहीं की जाएगी। छात्रों ने कहा कि व्यावसायिक संस्थानों में फीस लगातार बढ़ रही है, जबकि कई जगह बुनियादी सुविधाओं और शिक्षकों की कमी बनी हुई है। इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। प्रदर्शन के दौरान परिसर में हुई हिंसा का मामला भी उठाया गया। छात्रों ने आरोप लगाया कि एक छात्र पर दराट
विज्ञापन

और रॉड से हमला किया गया।


उन्होंने मांग की कि मामले में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। छात्रों ने कहा कि परिसर में हिंसा की घटनाओं से विद्यार्थियों में असुरक्षा की स्थिति पैदा हो रही है। प्रदर्शन के बाद विवि प्रशासन के माध्यम से मांग पत्र सौंपा गया। इसमें संशोधन विधेयक वापस लेने, यूआईटी, यूआईएलएस, यूसीबीएस और आई-टीईपी की समस्याओं का समाधान करने तथा परिसर में हिंसा पर रोक लगाने की मांग की गई। छात्रों ने मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article