फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   100 vehicles removed from Power House-Tutu Chowk route

Shimla News: पावर हाउस-टुटू चौक मार्ग से हटाए सौ वाहन

Wed, 23 Sep 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
100 vehicles removed from Power House-Tutu Chowk route
शिमला। पावर हाउस-टुटू चौक वन-वे मार्ग पर यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस बेतरतीब खड़े वाहनों को हटाने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है। इसके तहत सड़क के एक ओर ही वाहनों को खड़ा करने की अनुमति दी जा रही है। बुधवार को पुलिस ने इस मार्ग पर खड़े करीब 100 वाहनों को हटाया। इस दौरान वाहन चालकों को सख्त हिदायत दी कि वह सड़क के दोनों ओर वाहन खड़े न करें। मार्ग पर यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस कर्मी भी तैनात किए हैं। पावर हाउस-टुटू चौक वन-वे मार्ग के दोनों ओर बड़ी संख्या में वाहन खड़े रहते हैं। इस वजह से मार्ग पर ट्रैफिक जाम की समस्या बनी रहती है। वहीं, पैदल चलने वाले लोगों को भी भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है। मार्ग से बड़ी संख्या में स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थी आवाजाही करते हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा भी प्रभावित होती है।
विज्ञापन

डीएसपी ट्रैफिक चंद्रशेखर ने बताया कि यातायात को सुचारू रखने के लिए यह कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वे अपने वाहन केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article