{"_id":"6ab3cebd17e2d3622e0f6e41","slug":"two-departments-of-uit-got-the-facility-of-new-building-shimla-news-c-19-sml1002-791252-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: यूआईटी के दो विभागों को \nमिली नए भवन की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: यूआईटी के दो विभागों को मिली नए भवन की सुविधा
विज्ञापन
विवि के कुलपति प्रो. महावीर सिंह ने किया उद्घाटन
उद्घाटन के बाद कुलपति ने किया भवन का निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) शिमला के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (यूआईटी) के सिविल इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभागों को नई भवन की सुविधा मिल गई है।
मल्टी फैकल्टी फेज-तीन में तैयार भवन का बुधवार को विवि के कुलपति प्रो. महावीर सिंह ने उद्घाटन किया। नई सुविधा में विद्यार्थियों के लिए छह आधुनिक कक्षाएं बनाई गई हैं। इन सभी कक्षाओं को स्मार्ट इंटरैक्टिव पैनल (एक ऑल-इन-वन डिजिटल टचस्क्रीन डिस्प्ले है जो कंप्यूटर, व्हाइटबोर्ड और प्रोजेक्टर का काम एक साथ करता है) से सुसज्जित किया गया है।
उद्घाटन के बाद कुलपति ने भवन का निरीक्षण किया और प्रत्येक कक्षा में जाकर विद्यार्थियों से संवाद किया। उन्होंने विद्यार्थियों से उनकी पढ़ाई और शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली। कुलपति ने विद्यार्थियों को अपने विषय में बेहतर प्रदर्शन करने के साथ अन्य क्षेत्रों का ज्ञान हासिल करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में केवल विषय विशेष का ज्ञान पर्याप्त नहीं है। विद्यार्थियों को नई तकनीक, शोध, नवाचार, रचनात्मक सोच, साहित्य, कला और समसामयिक विषयों से भी जुड़ना चाहिए।
विज्ञापन
कुलपति ने शिक्षकों से विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ शोध और व्यावहारिक ज्ञान के अवसर उपलब्ध कराने का आह्वान किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि नई सुविधाओं से दोनों विभागों में शिक्षण, शोध और नवाचार गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। इससे विद्यार्थियों को तकनीक आधारित बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध होगा। इस अवसर पर डीन ऑफ स्टडीज प्रो. बीके शिवराम, डीन सीडीसी प्रो. हरिमोहन, निदेशक सीडीओई प्रो. प्रदीप कुमार, यूआईटी निदेशक प्रो. अमरजीत, प्रो. जेएस धीमान समेत शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे।