फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   State government should issue a white paper and give an account: Bhotka

प्रदेश सरकार श्वेतपत्र जारी कर दे हिसाब : भोटका

Wed, 23 Sep 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
State government should issue a white paper and give an account: Bhotka
जुन्गा (शिमला)। भाजपा के जिला प्रवक्ता जितेंद्र भोटका ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की सरकार पर प्रदेश की वित्तीय स्थिति को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में कर्ज का बोझ लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि प्रदेश की वित्तीय स्थिति पर श्वेतपत्र जारी किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार ने तीन वित्तीय वर्षों में 35,555 करोड़ का नया ऋण लिया है। यह आंकड़ा मुख्यमंत्री की ओर से विधानसभा में दिए लिखित उत्तर में सामने आया है। भोटका ने कहा कि 31 जनवरी 2026 तक प्रदेश का बकाया ऋण 1,01,863 करोड़ पहुंच चुका था। इसके बाद भी कर्ज लेने का सिलसिला जारी रहा है और यह ऋण 1.10 करोड़ पहुंच गया है। भोटका ने कहा कि सरकार की उधारी का सिलसिला चालू वित्त वर्ष में भी जारी है। इसमें जुलाई 2026 तक सरकार करीब 2,800 करोड़ का ऋण उठा चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article