{"_id":"69402ece190e4234d90d3ba3","slug":"students-danced-to-the-song-tere-kanon-ra-jhumka-at-gaiety-shimla-news-c-19-1-sml1007-648111-2025-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: गेयटी में तेरे कानों रा झुमका \nगाने पर छात्रों ने डाली नाटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: गेयटी में तेरे कानों रा झुमका गाने पर छात्रों ने डाली नाटी
विज्ञापन
चौपाल छात्र कल्याण संगठन के सांस्कृतिक कार्यक्रम में दी प्रस्तुति
सीएम के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान रहे मुख्य अतिथि
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी का ऐतिहासिक गेयटी थियेटर के बहुउद्देशीय हॉल में सोमवार को खूब रौनक लगी रही। यहां चौपाल छात्र कल्याण संगठन की छात्राओं की तेरे कानों रा झुमका गाने पर विद्यार्थियों और दर्शकों ने नाटी डाली। इसे दौरान विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस मौके पर महापौर सुरेंद्र चौहान भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में छात्रों ने नशे पर एक नाटक भी प्रस्तुत किया। इसमें उन्होंने नशा मुक्त हिमाचल, नशा मुक्त भारत और नशा मुक्त विश्व बनाने का संकल्प लिया और दर्शकों को नशे के प्रति जागरूक किया। इसके अलावा सुबह 11:00 बजे से शाम तक कई रंगारंग कार्यक्रमों से छात्रों ने दर्शकों का मनोरंजन किया। इस कार्यक्रम में पहाड़ी कलाकरों ने भी खूब रंग जमाया। इस दौरान छात्रों का पारंपरिक ठोडा नृत्य भी आकर्षण का केंद्र रहा। इस अवसर पर कई विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। साथ ही संगठन के अध्यक्ष संदीप सहित समस्त कार्यकारिणी मौजूद रहीं।