फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Student stabbed at HPU, atmosphere tense; university campus turned into a cantonment

Shimla News: एचपीयू में छात्र को घोंपा चाकू, माहौल तनावपूर्ण<bha>;</bha> छावनी में बदला विवि परिसर

Mon, 09 Mar 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Student stabbed at HPU, atmosphere tense; university campus turned into a cantonment
विधि विभाग के बाहर की घटना, घायल छात्र आईजीएमसी में भर्ती, हत्या के प्रयास की धारा के तहत केस दर्ज
विज्ञापन


आरोपी छात्र को पुलिस ने किया गिरफ्तार

क्यूआरटी समेत अतिरिक्त पुलिस बल तैनात
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) शिमला में छात्र संगठनों के बीच पिछले कई दिनों से चल रहा विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। छात्र संगठनों के कार्यकर्ताओं के बीच सोमवार को झड़प के दौरान एक छात्र पर चाकू से हमला किया गया। इस हमले में छात्र को पेट में गंभीर चोटें आई हैं। घायल छात्र का आईजीएमसी में उपचार चल रहा है। वहीं आरोपी छात्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

इस घटना से एचपीयू परिसर में माहौल तनावपूर्ण हो गया है। सुरक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात कर दिया है। इससे एचपीयू परिसर छावनी में बदल गया है। जानकारी के अनुसार पिछले कई दिनों से एबीवीपी और एसएफआई छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट की घटनाएं सामने आ रहीं थीं। इसमें पुलिस ने बालूगंज थाने में एफआईआर भी दर्ज की थी। जानकारी के मुताबिक सोमवार को सुबह के समय छात्र गुटों के बीच पहले झगड़ा हुआ। इसके बाद दोपहर के समय विधि विभाग के बाहर एक बार फिर छात्र आमने-सामने आ गए और मामला मारपीट तक जा पहुंचा।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मुकेश कुमार निवासी तीसा जिला चंबा ने बताया कि दोपहर करीब 1:30 बजे एचपीयू के विधि विभाग के प्रांगण में शिकायतकर्ता उसके साथी योगराज, धनराज और अमन कुमार खड़े थे। इसी समय मोहित डोगरा विधि विभाग के गेट से बाहर आया और अचानक तेजधार चाकू निकालकर इन्हें मारने की धमकी देने लगा। इसके बाद मोहित ने धनराज पर चाकू से हमला कर दिया। इससे धनराज घायल हो गया और उसके पेट से खून बहने लगा। छात्र को उपचार के लिए फौरन आईजीएमसी ले जाया गया जहां उसका उपचार चल रहा है। छात्र पर हमले की घटना के बाद एचपीयू परिसर में माहौल तनावपूर्ण हो गया और मौके पर बड़ी संख्या में छात्र एकत्रित हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



क्यूआरटी और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात
सूचना मिलते ही क्यूआरटी के साथ अतिरिक्त पुलिस बल को परिसर में तैनात किया गया। विधि विभाग के बाहर इस घटना के बाद यहां कई घंटों तक किसी को भी आने की अनुमति नहीं दी गई। पुलिस ने बालूगंज पुलिस स्टेशन में बीएनएस की धारा 109 हत्या के प्रयास, 351(3) के अंतर्गत केस दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस मौके पर मौजूद लोगों के बयान दर्ज करने के साथ ही हमले से जुड़े तथ्यों को भी एकत्रित कर रही है। पुलिस ने शाम के वक्त आरोपी मोहित को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं आईजीएमसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राहुल राव ने बताया कि घायल छात्र का सर्जरी विभाग में उपचार चल रहा है। उन्होंने बताया कि छात्र की हालत स्थिर है।




कोट्स
सूचना मिलते ही मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल को एचपीयू परिसर में तैनात कर दिया है। पुलिस ने केस दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है। कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।
गौरव सिंह, एसएसपी शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article