छात्र अभिभावक मंच: स्कूल फीस बढ़ोतरी के विरोध में हिमाचल शिक्षा निदेशालय के बाहर किया प्रदर्शन
अभिभावकों ने संयुक्त निदेशक आशित कुमार से मांग उठाई कि सभी निजी स्कूलों को जल्द पीटीए की आम सभा बुलाकर नई पीटीए गठन करने, अभिभावकों की सहमति से फीस पर निर्णय लेने के लिए आदेश जारी किए जाएं। संयुक्त निदेशक ने मंच को आश्वस्त किया कि जल्द निजी स्कूलों आदेश जारी किए जाएंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्कूलों में मनमाने ढंग से फीस बढ़ाकर वसूली के खिलाफ छात्र अभिभावक मंच के बैनर तले अभिभावकों ने गुरुवार को शिक्षा निदेशालय में करीब दो घंटे तक प्रदर्शन किया। अभिभावकों ने संयुक्त निदेशक आशित कुमार से मांग उठाई कि सभी निजी स्कूलों को जल्द पीटीए की आम सभा बुलाकर नई पीटीए गठन करने, अभिभावकों की सहमति से फीस पर निर्णय लेने के लिए आदेश जारी किए जाएं। संयुक्त निदेशक ने मंच को आश्वस्त किया कि जल्द निजी स्कूलों आदेश जारी किए जाएंगे। पीटीए की सहमति से फीस तय होने तक बढ़ाई गई फीस वसूलने पर रोक लगाने के आदेश जारी करने का भी आश्वासन दिया।
मंच के संयोजक विजेंद्र मेहरा, विभीषण कालटा, मदन लाल, सोनिया सबरवाल, हिमी देवी, अंजू देवी, अमृता, रंजीव कुठियाला, बालक राम, अनिल ठाकुर, नितीश राज्टा, विकास कुमार, विक्रम सिंह, चमन लाल, गुरदेव, दर्शन लाल, मनोज कुमार, अमित कुमार, संतोष, एपी एस ठाकुर, पंकज शर्मा, संजय सामटा, जसवीर, विजय, हरि सिंह और अन्य अभिभावकों ने कहा कि निजी स्कूलों ने फीस बढ़ोतरी के साथ वर्दी, किताबों में कमीशन बढ़ाकर वसूली शुरू कर दी है। 8 से 35 फीसदी तक फीस में वृद्धि की है। ड्रेस और कॉपी किताबों के रेट में 25 फीसदी तक बढ़ोतरी की गई है।
मेहरा ने कहा कि शिक्षा विभाग अपने ही आदेशों को लागू करने नाकाम रहा है। उन्होंने फीस वृद्धि पर पंजाब सरकार की तर्ज पर रोक लगाने की मांग की। शिक्षा का अधिकार कानून 2009 और हिमाचल प्रदेश निजी शिक्षण संस्थान अधिनियम 1997 के तहत नियम 2003 के अनुसार पीटीए गठन की मांग की। उन्होंने 5 दिसंबर, 2019 के उच्चतर शिक्षा निदेशालय के आदेश के अनुसार तुरंत आम सभाएं करने की मांग की। कहा कि जल्द निजी स्कूलों की बढ़ाई फीस वसूली पर रोक न लगी और आम सभाएं कर पीटीए गठन न किया गया तो मंच प्रदेशव्यापी आंदोलन करेगा। बता दें कि अमर उजाला ने छह अप्रैल के अंक में स्कूलवार बढ़ाई गई फीस का ब्योरा प्रकाशित किया था।
विभाग ने शहर के पांच स्कूलों से मांगा फीस का ब्योरा
शिमला। उप निदेशक उच्च शिक्षा अशोक शर्मा ने शहर के पांच बड़े स्कूलों से बढ़ाई गई फीस और फीस ढांचे का ब्योरा तलब किया है। तीन स्कूलों ने इसे जमा करवाया है, दो स्कूल अभी शेष हैं। उन्होंने कहा कि नया सत्र शुरू होने पर सभी निजी स्कूलों को आम सभा में पीटीए का गठन करने, अभिभावकों की सहमति से ही फीस तय करने के आदेश दोबारा जारी किए हैं।