फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HP Big News: UGC regulations related uproar in Shimla; himachal weather; FIR against IPS officer

HP Big News: शिमला में यूजीसी नियमों पर बवाल, प्रदेश में बिगड़ेगा माैसम; आईपीएस अधिकारी के खिलाफ एफआईआर

Thu, 22 Oct 2026 05:04 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 22 Oct 2026 05:04 PM IST
सार

 राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के प्रदेश सचिवालय के बाहर हुए प्रदर्शन के दौरान स्थिति तनावपूर्ण हो गई। वहीं शिमला के तत्कालीन पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। प्रदेश में दो दिन बारिश-बर्फबारी की संभावना है। पढ़ें, प्रदेश की दिनभर की प्रमुख खबरों को। 

विज्ञापन
HP Big News:  UGC regulations related uproar in Shimla; himachal weather; FIR against IPS officer
हिमाचल प्रदेश बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

यूजीसी के नए नियमों को वापस लेने की मांग को लेकर राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के प्रदेश सचिवालय के बाहर गुरुवार को हुए प्रदर्शन के दौरान स्थिति तनावपूर्ण हो गई। प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने पहले वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। वहीं शिमला के तत्कालीन पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी के खिलाफ एक पुलिस कांस्टेबल के साथ कथित धोखाधड़ी और सरकारी धन के दुरुपयोग के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। उधर, मौसम केंद्र शिमला के अनुसार नए पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से प्रदेश में दो दिन बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रमणि कुलेठी की करंट लगने से माैत हो गई। आइए जानते हैं प्रदेश की दिनभर की प्रमुख खबरों को विस्तार से। 

विज्ञापन
Trending Videos

हिमाचल सचिवालय के गेट पर चढ़े प्रदर्शनकारी, पुलिस ने किया वाटर कैनन का इस्तेमाल
यूजीसी के नए नियमों को वापस लेने की मांग को लेकर राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के प्रदेश सचिवालय के बाहर गुरुवार को हुए प्रदर्शन के दौरान स्थिति तनावपूर्ण हो गई। प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने पहले वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। इसके बाद कुछ प्रदर्शनकारियों के सचिवालय के गेट पर चढ़ने से पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच टकराव की स्थिति बन गई। हालात संभालने के लिए पुलिस ने बल का प्रयोग भी किया। प्रदर्शन के दौरान कुछ समय तक मौके पर तनाव बना रहा। प्रदर्शनकारी यूजीसी के नए नियम के प्रावधानों को वापस लेने की मांग कर रहे हैं। तनावपूर्ण माहाैल के बीच मंत्री अनिरुद्ध सिंह प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंचे। बातचीत के बाद मंत्री के आश्वासन पर प्रदर्शन खत्म हुआ। शुक्रवार को सीएम सुक्खू के साथ देवभूमि पार्टी और अन्य संगठनों के नेताओं की बैठक होगी।  यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

आईपीएस संजीव गांधी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज
शिमला के तत्कालीन पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी के खिलाफ एक पुलिस कांस्टेबल के साथ कथित धोखाधड़ी और सरकारी धन के दुरुपयोग के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस थाना सदर में गुरुवार को अक्तूबर 2026 को अभियोग संख्या 138/2026 दर्ज किया गया है। आरोप है कि कांस्टेबल ने सरकारी कार्यों की व्यवस्था के लिए अपनी जेब से 1,87,890 रुपये खर्च किए थे, लेकिन बिल स्वीकृत होने के बावजूद उसे भुगतान नहीं किया गया। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

प्रदेश के कई भागों में दो दिन बरसेंगे बादल
 मौसम केंद्र शिमला के अनुसार 24 अक्तूबर से उत्तर-पश्चिम भारत पर नए पश्चिमी विक्षोभ का असर पड़ने की संभावना है। इसके प्रभाव से हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में 24 और 25 अक्तूबर को हल्की बारिश हो सकती है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश या बर्फबारी के भी आसार हैं। वहीं ताबो में न्यूनतम तापमान 0.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।  यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

एचआरटीसी की पार्सल सेवा के लिए किराया निर्धारित
हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की ओर से पार्सल ले जाने की सुविधा के लिए विभिन्न गंतव्यों का किराया निर्धारित किया गया है। जारी किराया सूची के अनुसार रिकांगपिओ से प्रदेश के विभिन्न शहरों के साथ चंडीगढ़, दिल्ली और हरिद्वार तक पार्सल भेजे जा सकेंगे। इस सुविधा के तहत पार्सल के वजन के आधार पर किराया तय किया गया है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

चंद्रमणि कुलेठी की अंतिम यात्रा में जनसैलाब
युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रमणि कुलेठी की अंतिम यात्रा में कांग्रेस और भाजपा सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही। नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। अंतिम यात्रा में विभिन्न दलों के लोगों की भागीदारी ने क्षेत्र में उनके राजनीतिक और सामाजिक जुड़ाव को रेखांकित किया। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

अंब के कुठियाड़ी में बेकाबू ट्रक ने चार वाहनों को मारी टक्कर
ऊना-धर्मशाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर अंब थाना क्षेत्र के कुठियाड़ी में गुरुवार सुबह सड़क हादसा हो गया। ऊना की ओर से आ रहे एक ट्रक ने पहले कार को टक्कर मार दी। इसके बाद पिकअप, मोटरसाइकिल और स्कूटी भी ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे में कुल छह लोग घायल हो गए। इनमें से एक की हालत गंभीर होने के कारण उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेजा गया है, जबकि अन्य घायलों का उपचार सिविल अस्पताल अंब में चल रहा है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed