ब्यास नदी में डूबने से छात्र की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
17 वर्षीय छात्र की ब्यास नदी में डूब जाने से मौत हो गई है। छात्र जिला कांगड़ा की तहसील इंदौरा के निकटवर्ती गांव घंडरां का रहने वाला था। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए नूरपुर अस्पताल ले गई है। इस संदर्भ में पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अभिषेक चौधरी पुत्र श्रवण कुमार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोग्रवां में 11वीं कक्षा का छात्र था और शनिवार को वह अपने साथियों के साथ ब्यास नदी में नहाने के लिए चला गया। नदी में नहाते हुए वह तेज बहाव की चपेट में आ गया और डूब गया। इससे उसकी मौत हो गई।
ब्यास नदी के किनारे मिला शव
छात्र के पिता सेना में थे और ड्यूटी के दौरान हिमस्खलन से दबने पर 15 वर्ष पहले उनकी मौत हो गई थी। भोग्रवां के प्रधान पुरुषोत्तम सलारिया ने पुलिस को इस घटना की सूचना दी। इसके बाद थाना प्रभारी इंदौरा तिलक राज चौहान अपनी टीम सहित घटनास्थल पर पहुंचे। शनिवार रात तक अभिषेक को नदी में ढूंढा नहीं जा सका।
रविवार को ब्यास नदी के किनारे अभिषेक के शव को देखा गया और बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए नूरपुर अस्पताल भेज दिया है। उधर, डीएसपी नूरपुर मोहिंदर सिंह मन्हास ने अभिषेक का शव मिलने की पुष्टि की है। बताया कि अभिषेक की ब्यास नदी में डूब जाने से मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।