{"_id":"5f89d0dd8ebc3e9bdb0e3620","slug":"strike-shimla-news-sml34859774","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीसी कार्यालय के बाहर एसएफआई का प्रदर्शन, पुलिस से धक्का-मुक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीसी कार्यालय के बाहर एसएफआई का प्रदर्शन, पुलिस से धक्का-मुक्की
विज्ञापन
पीजी के लिए प्रवेश परीक्षा न करवाने पर जताया नाराजगी, कुलपति के खिलाफ जमकर नारेबाजी
कार्यकर्ताओं ने डीएस का घेराव भी किया
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिमाचल विश्वविद्यालय के पीजी के लिए प्रवेश परीक्षा न करवाने से खफा एसएफआई ने शुक्रवार को कुलपति कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान वहां पहुंचे डीएस प्रो. अरविंद कालिया का एसएफआई कार्यकर्ताओं ने घेराव भी किया। पुलिस की मौजूदगी में प्रदर्शन करने के बाद कुलपति से मिलने की मांग कर रहे कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हलकी धक्का मुक्की भी हुई।
विश्वविद्यालय प्रशासन के प्रवेश परीक्षा न करवाने के फैसले को लेकर कार्यकर्ताओं ने कुलपति के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। थाना बालुगंज से आए पुलिस ऑफिसर की मौजूदगी में छात्र नेताओं ने डीएस से सवाल किए लेकिन उनके जवाब से छात्र संतुष्ट नहीं हुए। अंत में छात्रों ने डीएस को तीन सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। इसमें इकाई अध्यक्ष रविंद्र चंदेल, गौरव और करण ने मांग की कि विवि हजारों छात्रों से धोखा न कर प्रवेश परीक्षाएं करवाएं। यदि मेरिट आधार पर ही प्रवेश देने हैं तो हर छात्र से वसूली 800-800 रुपये की फीस वापस करें। इसके साथ यूजी के छात्रों को प्रमोट करने का फैसला जल्द करने और कंटीन्यूशन फीस न लेने की मांग उठाई। चंदेल ने कहा कि विवि ने कोरोनाकाल में छात्रों को कोई सुविधा नहीं दी, कुछ विभागों में व्हाट्सएप ग्रुप जरूर बनाए हैं, इसलिए छात्रों से इस मुश्किल दौर में फीस लेने का कोई औचित्य नहीं बनता।
कुलपति को छात्रों से सरोकार नहीं : चंदेल
रविंद्र चंदेल ने आरोप लगाया कि कुलपति को छात्रों की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है। घंटों तक उनके कार्यालय के बाहर एकत्र छात्र प्रदर्शन करते रहे लेकिन कुलपति गेट पर ताला लगाकर अंदर कड़ी सुरक्षा के बीच बैठे रहे। छात्रों को बातचीत के लिए नहीं बुलाया गया।