{"_id":"5d5e825c8ebc3e6c4555a70b","slug":"strike-shimla-news-sml3047076160","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों को जबरन हॉस्टल से निकालने पर एसएफआई ने चीफ वार्डन को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों को जबरन हॉस्टल से निकालने पर एसएफआई ने चीफ वार्डन को घेरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला। विश्वविद्यालय के हॉस्टलों से छात्रों की जबरन शिफ्ट किए जाने के खिलाफ एसएफआई ने मोर्चा खोल दिया है। वीरवार को एसएफआई विश्वविद्यालय इकाई ने चीफ वार्डन का घेराव किया और मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। विश्वविद्यालय इकाई के परिसर अध्यक्ष विक्रम ठाकुर ने बताया कि बुधवार रात वाईएसपी हॉस्टल के दोनों वार्डन पुलिस के साथ हॉस्टल में दाखिल हुए और जबरन छात्रों को हॉस्टल से बाहर करने की कोशिश की। जब छात्रों ने विरोध किया तो उन्हें विश्वविद्यालय से निष्कासित करने की धमकी दी गई।
विक्रम ने बताया कि हॉस्टल आवंटन को लेकर पिछले एक महीने से विवाद चल रहा है लेकिन वार्डन एक बार भी छात्रों का हाल जानने नहीं आए। छात्रों को डराने के लिए वार्डन दल बल के साथ तुरंत हास्टल में आ धमके। एसएफआई परिसर सचिव जीवन ठाकुर ने कहा कि विवि में इस तरह की मनमानी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वीरवार को छात्रों ने हॉस्टल के बाहर विरोध प्रदर्शन भी किया और चीफ वार्डन ऑफिस में चीफ वार्डन का घेराव किया। एसएफआई ने मांग की है कि छात्रों की जबरन शिफ्टिंग पर तुरंत रोक लगाई जाए। अगर ऐसा नहीं किया गया तो आंदोलन होगा।