फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   street lights facility to panchayats in himachal.

अच्छी खबरः पंचायतों को भी मिलेगी ये सुविधा

Mon, 28 Dec 2015 10:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 28 Dec 2015 10:46 AM IST
विज्ञापन
street lights facility to panchayats in himachal.

गांव के लोगों को अब अंधेरे में ठोकरें नहीं खानी पड़ेंगी। हिमाचल की हर पंचायत में स्ट्रीट लाइट्स लगेंगी। पंचायतें स्ट्रीट लाइट्स के बिजली के बिल का खर्चा उठाएगी। केंद्र सरकार ने बजट खर्च करने के लिए नई गाइड लाइन जारी कर दी है।

विज्ञापन


इसमें पंचायत को मिलने वाले कुल बजट में 10 फीसदी की राशि बिजली के बिलों पर खर्च की जा सकती है। केंद्र सरकार की ओर से जारी आदेशों के मुताबिक पैसा खर्च करने के लिए जारी गाइड लाइन में स्ट्रीट लाइट के बिल का मामला छूट गया था।
विज्ञापन


अब केंद्र ने गाइड लाइन में इसे शामिल किया है। वर्तमान में शहरों में स्ट्रीट लाइटों का खर्चा स्थानीय निकाय उठाता है। हर महीने निकाय बिजली बोर्ड को बिलों का भुगतान करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन पंचायतों में अभी यह व्यवस्था नहीं थी। पंचायतों में लोगों ने खुद अपने पैसे से सोलर लाइटें लगा रखी हैं। अब पंचायतें बिजली बोर्ड से परामर्श करके गांव में स्ट्रीट लाइट्स लगाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed