फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   State's new sports policy will be announced in Dharamsala on December 11, Anurag Thakur will launch

हिमाचल: 20 साल बाद 11 दिसंबर को आएगी नई खेल नीति, खेल संघों से बाहर होंगे राजनेता

Tue, 07 Dec 2021 07:16 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 07 Dec 2021 07:16 PM IST
सार

नई खेल नीति लागू होने के बाद विभिन्न विभागों में खिलाड़ियों के लिए सरकारी नौकरियों में आरक्षण बढ़ाकर तीन फीसदी किया जाएगा। डाइट मनी दोगुनी कर पुरस्कार राशि में भी बढ़ोतरी की जाएगी। मंगलवार को प्रदेश के खेल मंत्री राकेश पठानिया ने राज्य सचिवालय में बताया कि बीते दिनों दिल्ली जाकर उन्होंने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को खेल नीति का ड्राफ्ट सौंपा है। अनुराग ठाकुर ने नई खेल नीति में कुछ संशोधन करने के सुझाव दिए हैं। 

विज्ञापन
State's new sports policy will be announced in Dharamsala on December 11, Anurag Thakur will launch
खेल मंत्री राकेश पठानिया(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की नई खेल नीति केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर 11 दिसंबर को धर्मशाला में लांच करेंगे। 20 साल बाद नई खेल नीति लागू होते ही राजनेताओं को खेल संघों से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। इनके स्थान पर खिलाड़ियों को पदाधिकारी बनाया जाएगा।नई खेल नीति लागू होने के बाद विभिन्न विभागों में खिलाड़ियों के लिए सरकारी नौकरियों में आरक्षण बढ़ाकर तीन फीसदी किया जाएगा। डाइट मनी दोगुनी कर पुरस्कार राशि में भी बढ़ोतरी की जाएगी। मंगलवार को प्रदेश के खेल मंत्री राकेश पठानिया ने राज्य सचिवालय में बताया कि बीते दिनों दिल्ली जाकर उन्होंने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को खेल नीति का ड्राफ्ट सौंपा है। अनुराग ठाकुर ने नई खेल नीति में कुछ संशोधन करने के सुझाव दिए हैं। इन पर विभागीय अधिकारी काम कर रहे हैं। नई खेल नीति में खेल संघों को मजबूत करने के लिए कई प्रावधान किए गए हैं। एक खेल के लिए एक ही संघ बनाने का इसमें सबसे बड़ा प्रावधान है। निष्क्रिय संघों की मान्यता रद्द की जानी है। 

विज्ञापन

ये नए अवार्ड होंगे शुरू

राज्य अभिमन्यु अवार्ड 
राज्य गुरु वशिष्ठ अवार्ड 
अवार्ड फॉर दिव्यांग

पहली बार मिलेंगी ये सुविधाएं

ओलंपिक, एशियन और कॉमनवेल्थ के पदक विजेताओं को मिलेगी पेंशन 
अर्जुन अवार्ड, ध्यानचंद अवार्ड और राजीव गांधी खेल रत्न प्राप्त अवार्डियों को देंगे मासिक वेतन 
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में स्टेट स्पोर्ट्स काउंसिल का गठन किया जाएगा
गांवों से शहरों तक नए स्टेडियम बनाए जाएंगे, स्पोर्ट्स ट्रेनिंग डेस्टिनेशन बनाने का प्रस्ताव 
एथलीट को घायल होने पर एक लाख का बीमा कवर 
स्कूलों में फिजिकल एजूकेशन और खेलों को पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाया जाएगा
एथलीटों को स्कूल-कॉलेजों की हाजिरी में विशेष छूट दी जाएगी 
दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए साहसिक खेल किए जाएंगे शामिल 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed