फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   state level function of international women's day celebrated at shimla

महिला सशक्तीकरण के लिए हिमाचल सरकार करेगी ये पहल, सीएम जयराम ने किया खुलासा

Fri, 09 Mar 2018 10:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Fri, 09 Mar 2018 10:28 AM IST
विज्ञापन
state level function of international women's day celebrated at shimla

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय समारोह में महिलाओं को सम्मानित किया।मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार महिलाओं को कार्य के लिए अनुकूल वातावरण विकसित करेगी। 

विज्ञापन


वीरवार को मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर होटल पीटरहॉफ  शिमला में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता और महिला एवं बाल विकास निदेशालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह की अध्यक्षता की। 
विज्ञापन


उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया।सीएम ने कहा कि कन्याओं को आजीविका के विभिन्न अवसरों से अवगत करवाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल में महिलाओं के लिए होंगे ये काम

state level function of international women's day celebrated at shimla

पारंपरिक सेवाओं से आगे बढ़कर उद्योग, कला, लोक सेवा, आधुनिक कृषि तथा विज्ञान में भी व्यावसायिक अवसरों के प्रति प्रोत्साहित किया जाएगा। प्रत्येक जिले में माह में दो बार चुनी गई महिला प्रतिनिधियों के साथ सशक्त स्त्री सभाएं की जाएंगी।

सरकार उचित स्तर पर उनके सुझावों और समस्याओं पर विचार-विमर्श करेगी। प्रत्येक क्षेत्र में महिला नेतृत्व तथा उनके आर्थिक सशक्तीकरण को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता है। इस वर्ष के अभियान का विषय प्रेस फॉर प्रोग्रेस वर्तमान समय में प्रासंगिक है।

कहा कि आठ मार्च को प्रतिवर्ष अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है, लेकिन वह मानते हैं कि साल के 365 दिन महिला शक्ति को समर्पित हैं। सरकार महिलाओं को कानूनी तौर पर भी सशक्त करना चाहती है। सशक्त स्त्री केंद्रों के माध्यम से महिलाओं को कानूनी सहायता दी जाएगी।
 

वीमेंस अनपेड इकभनामिक कांट्रिब्यूशन रिपोर्ट का विमोचन

state level function of international women's day celebrated at shimla

विजन डॉक्यूमेंट में उल्लेखित इन केंद्रों द्वारा रोजगार के और अवसर भी प्रदान किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने पर भी बल दिया। कार्यक्रम में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री राजीव सैजल भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने राज्य आर्थिक तथा सांख्यिकीय विभाग की रिपोर्ट विमेंस अनपेड इकभनामिक कांट्रिब्यूशन हिमाचल प्रदेश का भी विमोचन किया। इस रिपोर्ट के अनुसार विभिन्न आर्थिक गतिविधियों में महिलाओं के अवैतनिक कार्य के अनुमानित मूल्य 15939 करोड़ रुपये पाया गया है। सभी प्रकार के अवैतनिक कार्यों के लिए महिलाओं का कुल योगदान प्रति महिला 9479 रुपये प्रतिमाह पाया गया है।

मुख्यमंत्री ने इन्हें किया सम्मानित

state level function of international women's day celebrated at shimla

मुख्यमंत्री ने शिमला जिले की कंचन शर्मा, समाजसेवा व स्वच्छता अभियान में योगदान तथा महिला अधिकारों के लिए संघर्ष करने के लिए ग्राम पंचायत जार की प्रधान आरती निर्मोही, नशाखोरी के खिलाफ, स्वच्छता अभियान तथा सामाजिक कल्याण में योगदान के लिए कुल्लू की सीता देवी को भी सम्मानित किया।

उन्होंने महिला मंडल कोटली (मंडी) तथा हिमोत्कर्ष साहित्य संस्कृति जन कल्याण परिषद ऊना को महिला सशक्तीकरण तथा महिलाओं को सभी प्रकार की सहायता देने के लिए भी सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की 16 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया।

सिराज की जबना चौहान की उपलब्धि सराही
मुख्यमंत्री ने सिराज के गोहर खंड की ग्राम पंचायत थरजून की सबसे कम आयु की प्रधान जबना चौहान को भी सम्मानित किया। जबना ने अपनी पंचायत में सफाई तथा स्वच्छता अभियान और नशाखोरी के खिलाफ अहम भूमिका निभाई। उन्होंने अपनी पंचायत में शराब पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भी सम्मानित किया गया।

16 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की सम्मानित

state level function of international women's day celebrated at shimla

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में समैला (घुमारवीं) अनीता देवी, कलोनी (चुवाड़ी) कंचन कुमारी, कोटी (चंबा) रितेश बाला, कोहलवीं (टौणीदेवी) सरोज कुमारी, दाड़नू (धर्मशाला) पवना देवी, बरोट (फतेहपुर) स्वर्णा देवी, छुदोनाला (कल्पा) रतन जंगमो, सराच (कुल्लू) नृति देवी, रंगरीक (काजा) अनीता देवी, सरांडा

(मंडी) प्रेमलता, दुल (चौंतड़ा) कंचना देवी, भगवतीनगर (शिमला) संतोष कुमारी, जगुनी (रामपुर) सुषमा कायथ, सोनल (शिलाई) सविता देवी, चुहुवाल (नालागढ़) किरण बाला और अंब (ऊना) मोनिका कुमारी को राज्य स्तरीय पुरस्कार दिया गया। महिला विकास प्रोत्साहन योजना के लिए कला संस्कृति

एवं सामाजिक कार्यों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली चार महिलाओं और दो संस्थाओं को 21-21 हजार रुपये नकद देकर सम्मानित किया गया। सामकेतिक बाल विकास सेवाओं के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाली 16 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पांच-पांच हजार रुपये नकद के तौर पर देकर राज्य स्तरीय पुरस्कार दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed