फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   State Electricity Board: 4,500 Junior word to be removed from the designation of Teammate and Helper

हिमाचल बिजली बोर्ड: 4,500 टीमेट और हेल्पर के पदनाम से हटेगा जूनियर शब्द

Mon, 08 Aug 2022 08:19 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 08 Aug 2022 08:19 PM IST
सार

राज्य बिजली बोर्ड में नियमित और अनुबंध पर कार्यरत 4,500 जूनियर टीमेट और जूनियर हेल्पर के पदनाम से जूनियर शब्द हटा दिया जाएगा। सोमवार को मुख्य सचिव और बिजली बोर्ड के अध्यक्ष आरडी धीमान की अध्यक्षता में हुई सर्विस कमेटी की बैठक में यह फैसला लिया गया। 

विज्ञापन
State Electricity Board: 4,500 Junior word to be removed from the designation of Teammate and Helper
राज्य बिजली बोर्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य बिजली बोर्ड में नियमित और अनुबंध पर कार्यरत 4,500 जूनियर टीमेट और जूनियर हेल्पर के पदनाम से जूनियर शब्द हटा दिया जाएगा। सोमवार को मुख्य सचिव और बिजली बोर्ड के अध्यक्ष आरडी धीमान की अध्यक्षता में हुई सर्विस कमेटी की बैठक में यह फैसला लिया गया। इसके अलावा जूनियर ऑफिस असिस्टेंट आईटी और जूनियर ऑफिस असिस्टेंट अकाउंट के पदोन्नति बारे पदोन्नति नियम भी सर्विस कमेटी ने अनुमोदित कर दिए हैं।

विज्ञापन


बिजली बोर्ड के प्रबंध निदेशक पंकज डढ़वाल ने बताया कि जल्द ही इस बाबत अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। उधर, बिजली बोर्ड कर्मचारी यूनियन ने मांगों को पूरा करने के लिए प्रबंधन वर्ग का आभार जताया है। यूनियन के अध्यक्ष कुलदीप खरवाड़ा और महासचिव हीरालाल वर्मा ने कहा कि सर्विस कमेटी की आठ अगस्त को बैठक बुलाने के बाद बोर्ड मुख्यालय के बाहर शुरू किए गए अनिश्चितकालीन प्रदर्शन को तीन अगस्त से स्थगित कर दिया था। लंबे समय से यूनियन की यह मांग लंबित थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed