{"_id":"623095d7d239cf7c09794fe1","slug":"staff-selection-commission-result-of-three-post-code-recruitment-exam-declared","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारी चयन आयोग: तीन पोस्ट कोड की भर्ती परीक्षाओं का परिणाम घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारी चयन आयोग: तीन पोस्ट कोड की भर्ती परीक्षाओं का परिणाम घोषित
Tue, 15 Mar 2022 07:04 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 15 Mar 2022 07:04 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने तीन विभिन्न पोस्ट कोड का अंतिम परिणाम घोषित किया है। पोस्ट कोड 785 कंप्यूटर असिस्टेंट के 10 पदों को भरने के लिए आयोग ने मार्च 2020 में आवेदन मांगे थे।
विज्ञापन
हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने तीन विभिन्न पोस्ट कोड का अंतिम परिणाम घोषित किया है। पोस्ट कोड 785 कंप्यूटर असिस्टेंट के 10 पदों को भरने के लिए आयोग ने मार्च 2020 में आवेदन मांगे थे। इसके बाद सितंबर 2021 में लिखित परीक्षा, दिसंबर 2021 में 15 अंकों की मूल्यांकन परीक्षा करवाई। इसमें रोलनंबर 785000010, 785000389, 785000726, 785001272, 785001332, 785001469, 785001800, 785002093, 785002535 और रोलनंबर 785003244 का चयन किया गया। इधर, पोस्ट कोड- 914 में जूनियर तकनीशियन टेलर मास्टर के एक पद के लिए रोलनंबर 914000262 नीलम देवी का चयन हुआ है।
विज्ञापन
आयोग ने घोषित किया लैब असिस्टेंट भर्ती परिणाम
वहीं, प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने पोस्ट कोड-855 लैब असिस्टेंट के एक पद को भरने के लिए करवाई भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि इस एक पद को भरने के लिए आयोग ने सितंबर 2020 में आवेदन मांगे थे। इसके बाद अगस्त 2021 में लिखित और 22 जनवरी 2022 में पंद्रह अंकों की मूल्यांकन परीक्षा करवाई गई। मेरिट के आधार पर रोलनंबर 855000333 जतिन वर्मा का चयन इस पद के लिए किया गया है।
विज्ञापन
