{"_id":"6a143bafa82d0eff01096339","slug":"spu-mandi-entrance-exam-results-for-pg-courses-on-the-5th-counseling-on-the-15th-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"SPU Mandi: पीजी कोर्सों के लिए प्रवेश परीक्षा का परिणाम पांच को, 15 को काउंसलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
SPU Mandi: पीजी कोर्सों के लिए प्रवेश परीक्षा का परिणाम पांच को, 15 को काउंसलिंग
Mon, 25 May 2026 05:38 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 25 May 2026 05:38 PM IST
सार
संबद्ध कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र के लिए पीजी कोर्सों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। विश्वविद्यालय की ओर से प्रोस्पेक्टस जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
सरदार पटेल विश्वविद्यालय।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सरदार पटेल विश्व विद्यालय और संबद्ध कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र के लिए पीजी कोर्सों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। विश्वविद्यालय की ओर से प्रोस्पेक्टस जारी कर दिया गया है। विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश परीक्षा और मेरिट के आधार पर दाखिले दिए जाएंगे।
विज्ञापन
एमएससी इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री, एमएससी एनवायरमेंट साइंस और एमए पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में प्रवेश मेरिट के आधार पर होंगे। एमएससी फिजिक्स, एमएससी केमिस्ट्री, एमएससी बॉटनी, एमएससी जूलॉजी, एमबीए, एमसीए और एमए हिस्ट्री में सब्सिडाइज्ड और नॉन-सब्सिडाइज्ड सीटों पर प्रवेश प्रवेश परीक्षा के माध्यम से मिलेगा। मेरिट आधारित कोर्सों के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 मई से शुरू हो गई है।
विज्ञापन
जबकि प्रवेश परीक्षा (एंट्रेंस) आधारित कोर्सों के लिए आवेदन फार्म आठ जून से भरे जाएंगे। प्रवेश परीक्षा आधारित कोर्सों में दाखिले के लिए अभ्यर्थियों का प्रवेश परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य रहेगा। प्रवेश परीक्षा का परिणाम पांच जून को घोषित किया जाएगा। मेरिट और एंट्रेंस आधारित दोनों श्रेणियों के कोर्सों की काउंसलिंग 15 जून को होगी। मेरिट आधारित कोर्सों में आवेदन और फीस जमा करने की अंतिम तिथि पांच जून निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
सभी तिथियां संभावित हैं और आवश्यकता पड़ने पर इनमें बदलाव किया जा सकता है।- डाॅ. सनील ठाकुर, परीक्षा नियंत्रक, एसपीयू मंडी