फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   sports news shimla

Shimla News: सरस्वतीनगर और नाहन ने फाइनल में बनाई जगह

Fri, 11 Sep 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
sports news shimla
एचपीयू अंतर महाविद्यालय महिला कबड्डी प्रतियोगिता में खिताब के लिए होगा मुकाबला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। सेंटर ऑफ एक्सीलेंस राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय संजौली में चल रही हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालय महिला कबड्डी प्रतियोगिता में खिताबी मुकाबले की तस्वीर साफ हो गई है। फाइनल में सरस्वती नगर और नाहन की टीमें आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों ने अपने मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई। प्रतियोगिता में प्रदेशभर से 22 टीमों ने हिस्सा लिया। शुरुआती दौर में पांवटा साहिब, नगरोटा, घुमारवीं, कोटशेरा, कंडाघाट, संजौली, आरकेएमवी, सरस्वती नगर, नादौन, रामपुर बुशहर, सोलन, नाहन, सुजानपुर, थियोग, सीमा, पालमपुर और बिलासपुर समेत विभिन्न महाविद्यालयों की टीमें मैदान में उतरीं।




क्वार्टरफाइनल और सेमीफाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। सरस्वती नगर ने लगातार जीत दर्ज कर फाइनल का टिकट हासिल किया, जबकि नाहन की टीम ने भी अपने मुकाबलों में मजबूत प्रदर्शन करते हुए खिताबी मुकाबले में जगह बनाई। अब दोनों टीमों के बीच होने वाले फाइनल में विश्वविद्यालय की महिला कबड्डी चैंपियन का फैसला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed