फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   sports meet at Ackland House School.

दौड़ स्पर्धा में अदिति और आरजू ने मारी बाजी

Sat, 13 Sep 2014 11:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 13 Sep 2014 11:51 AM IST
विज्ञापन
sports meet at Ackland House School.

राजधानी के ऑकलैंड हाउस स्कूल गर्ल्स सीनियर के शुक्रवार को आयोजित वार्षिक खेल दिवस के दूसरे दिन खेले मुकाबलों में डुरेंट हाउस ने खेल शील्ड जीती। मार्चिंग कप पर लिफरॉय हाउस ने कब्जा जमाया।

विज्ञापन


समारोह में स्कूल के पूर्व शिक्षक आरसी व्यास ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। स्कूल की निदेशक और प्रधानाचार्य सुनीता जॉन और ब्वॉयज स्कूल प्रधानाचार्य माईकल ए जॉन ने मुख्यातिथि और अभिभावकों का स्वागत किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ चारों सदनों के मार्च पास्ट से हुआ। रस्साकस्सी के इंटर हाउस मुकाबलों में लेफरॉय हाउस पहले और मैथ्यू हाउस दूसरे स्थान पर रहा। सौ मीटर दौड़ ग्रुप ए में आदिति, आरजू, कृति, ग्रुप बी में शेफाली, हिमांशी शर्मा, सान्या बोध अव्वल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटन रिले ग्रुप ए में मैथ्यू हाउस ने पहला, डुरेंट ने दूसरा, लिफरॉय ने तीसरा, बाधा दौड़ ग्रुप ए में मनीषा, मांसी, ग्रुप बी में शेफाली, हिमांशी और सान्या, बेटर रिले ग्रुप बी में डुरेंट हाउस ने पहला, फ्रैंच ने दूसरा और लिफरॉय ने तीसरा स्थान पाया।

ये भी रहे विजेता
सॉफ्ट बॉल ग्रुप ए में मनीषा शर्मा, गारगी कंवर, प्रांजल चौहान, ग्रुप बी में हिमानी शर्मा, कामिनी राणा और विधि तांटा पहले तीन स्थानों पर रहीं। हाई जंप के ग्रुप ए में मलिल्लका कंवर, कार्तिका कुमारी, गारगी कंवर, ग्रुप बी में हिमांशी शर्मा, सावी सूद, सान्या बोध, शॉट पुट ग्रुप ए में आरजू श्याम, लालरू अथिकिमी, बलदीना, ग्रुप बी में हिमानी शर्मा, आंचल आदिति कौर, डिस्कस थ्रो में बलदीना, मनीषा, आरजू श्याम, बी में वंशिका धांटा, यामिनी शर्मा और हिमांशी शर्मा ने पहला, दूसरा और तीसरा स्थान पाया।


बाल रिले ग्रुप ए में मैथ्यू हाउस ने पहला, लिफरॉय ने दूसरा, डुरेंट ने तीसरा, ग्रुप बी में फ्रैंच हाउस, डुरेंट और मैथ्यू हाउस ने क्रमश: पहला दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। स्कीपिंग रिले ग्रुप ए में डुरेंट हाउस, लिफरॉय, मैथ्यू, बी में डुरेंट मैथ्यू और फ्रैंच हाउस ने पहला दूसरा तीसरा स्थान पाया। कराटे के मुकाबलों में प्रेरणा नेगी, शिवानी चौहान और जयप्रीया गजराल ने पहला दूसरा और तीसरा स्थान पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed