फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   sports meet at Ackland House School

खेलकूद प्रतियोगिता में नन्हीं छात्राओं ने दिखाया दम

Wed, 30 Apr 2014 10:11 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 30 Apr 2014 10:11 PM IST
विज्ञापन
sports meet at Ackland House School

आकलैंड हाउस स्कूल के बुधवार को आयोजित किए गए जूनियर गर्ल्ज स्पोर्ट्स डे में नन्हीं छात्राओं ने बाधा दौड़, टॉफी दौड़, फ्लैग रेस, म्यूजिकल चेयर जैसी प्रतियोगिताओं में पूरा दमखम दिखाया।

विज्ञापन


इस दौरान छात्राओ ने खूबसूरत पीटी डिस्पले जैसे प्रस्तुतियां भी दी। स्पोर्ट्स डे में सेंट एडवर्ड स्कूल के प्रधानाचार्य फादर जॉन बास्को ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर छात्राओं द्वारा पेश किये कार्यक्रमों और उनकी मुकाबलों को देखने का आनंद लिया।
विज्ञापन


उन्होंने स्कूल में बच्चों के शारीरिक विकास के आयोजित स्पोर्ट्स डे की सराहना की। स्कूल की प्रधानाचार्य सुनीता जॉन मुख्यातिथि का स्वागत किया।

विजेताओं को किया गया सम्मानित

इन मुकाबलों में पहला दूसरा और तीसरा स्थान पाने वाली छात्राओं को पदक देकर सम्मानित किया गया। स्पोर्ट्स डे पर हुये मुकाबलों का आगाज गुब्बारा, म्यूजिक पीटी एक्सरसाइज, पीटी डिस्पले, और मोर पीटी एक्सरसाइज से किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नर्सरी से दूसरी कक्षा तक की छात्राओं की हुई प्रतियोगिताओं में नर्सरी ए की फ्लेट रेस ग्रुप एक में कृति शर्मा, जाहनवी भारद्वाज, अनम उसमान ग्रुप दो में ओजस्वी तनवर, अनन्या खिमटा, स्नीग्धया, नर्सरी बी में ग्रूप एक में गौरी, वंशिका, श्रीस्रा, ग्रुप दो में भारगवी, शावी, इकनूर ने भाग लिया।


स्केटिंग रेस ग्रुप एक में प्रज्ञा, अक्षरा, दिव्या तो ग्रुप दो में सोफिया विजेता रही। म्यूजिकल चेयर के मुकाबले में गरिमा अव्वल रही। खेल गतिविधियों के अंत में हुई अतिथि दौड़ और अन्य खेल आयोजनों का सभी ने भरपूर आनंद लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed