फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   special ward for senior citizens in hospitals of himachal pradesh

प्रदेश के अस्पतालों में वरिष्ठ नागरिकों के लिए शुरू हुई ये सुविधा

Sat, 06 Jan 2018 12:48 PM IST
खेमराज शर्मा, अमर उजाला, बिलासपुर
खेमराज शर्मा, अमर उजाला, बिलासपुर Updated Sat, 06 Jan 2018 12:48 PM IST
विज्ञापन
special ward for senior citizens in hospitals of himachal pradesh

हिमाचल प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों के अस्पतालों में वरिष्ठ नागारिकों को अब अलग से वार्ड मिलेगा। एनआरएचएम में आठ लाख रुपये की लागत से इस तरह के वार्डों को तैयार किया जा रहा है।

विज्ञापन


यह वार्ड आधुनिक मशीनों से लैस होंगे। वार्ड में हर एक बैड के साथ आधुनिक मशीनें लगाई जाएगी। हर वार्ड में मोनिटर होगा। जो मरीज की हार्ट बीट, बीपी की भी रीडिंग बताता रहेगा। इसके अलावा हर बैड के पास ऑक्सीजन के लिए भी अलग से सुविधा होगी। 
विज्ञापन


वार्ड में एंटी स्लीप टाइलें लगाई जाएंगी। ताकि, वरिष्ठ नागरिक आसानी से फर्श पर चल सकें। वार्ड में रेलिंग भी लगाई जाएगी। वरिष्ठ नागरिक रेलिंग के सहारे अंदर और बाहर जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


खास बात यह है कि इस वार्ड में किसी भी बीमारी से ग्रस्त वरिष्ठ नागरिक को उपचार के दौरान दाखिल किया जाएगा। सर्जरी होने के बाद भी यहीं शिफ्ट किया जाएगा।

बिलासपुर के जिला अस्पताल में इस तरह का विशेष वार्ड बनाया जा रहा है। इसमें आठ बैड लगाए जाएंगे। बाद में बिस्तरों की संख्या बढ़ाई भी जा सकती हैं। 

एमएस डॉ. राजेश आहलुवालिया ने बताया कि इस तरह के वार्ड प्रदेश भर में बनाए जाएंगे। बिलासपुर में भी इस वार्ड के निर्माण का कार्य चला हुआ है। एक माह के भीतर वार्ड पूरी तरह से बनकर तैयार हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed