{"_id":"58c53bbb4f1c1b7a26dc4082","slug":"special-olympics-world-winter-games-2017-in-austria","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्ल्ड विंटर गेम्स: ऑस्ट्रिया फतह करने गए देश के विशेष खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्ल्ड विंटर गेम्स: ऑस्ट्रिया फतह करने गए देश के विशेष खिलाड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
Updated Sun, 12 Mar 2017 05:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौदह से 25 मार्च तक वर्ल्ड विंटर गेम्स में भाग लेने के लिए भारत के विशेष खिलाड़ियों की टीम रविवार को रवाना हुई। प्रतियोगिता ऑस्ट्रिया में होगी। खेल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) विजय गोयल ने टीम को शुभकामनाएं देकर दिल्ली से रवाना किया। शनिवार को दिल्ली के नेशनल स्टेडियम में स्पेशल ओलंपिक भारत ने खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और टीम ऑफिशियल के लिए समारोह आयोजित किया। इसमें विजय गोयल मुख्यातिथि थे।
विज्ञापन
केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुज्जर विशेष रूप से मौजूद रहे। स्पेशल ओलंपिक भारत की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. मल्लिका नड्डा ने बताया कि खेल मंत्रालय स्पेशल ओलंपिक भारत को यथासंभव वित्तीय सहायता दे रहा है। वर्ल्ड विंटर गेम्स में 90 खिलाड़ी, 23 प्रशिक्षक और 3 टीम ऑफिशियल ऑस्ट्रिया गए हैं। इन पर सरकार डेढ़ करोड़ खर्च कर रही है। उन्होंने कहा कि विशेष एथलीट्स ने अपनी प्रतिभा से साबित किया है कि दृढ़ संकल्प और मेहनत से जीवन में कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
विज्ञापन
विश्वास जताया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर की इन खेलों में भारतीय खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन से अपने देश और राज्यों का नाम रोशन करेंगे। इस दौरान स्पेशल ओलंपिक भारत के संस्थापक एवं सीईओ एयर मार्शल डेंजिल केलर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डीजी चौधरी, भारत में ऑस्ट्रिया के राजदूत जॉर्ज जेत्टेनर और खेल समिति की अध्यक्ष नीलम रूड़ी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन