{"_id":"5bd2bc07bdec22695706fe8d","slug":"special-gift-to-president-ram-nath-kovind-by-tanda-medical-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपति को खास तोहफा देगा टांडा मेडिकल कॉलेज प्रबंधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रपति को खास तोहफा देगा टांडा मेडिकल कॉलेज प्रबंधन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Fri, 26 Oct 2018 12:32 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा प्रबंधन ने दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को विशेष भेंट देने की तैयारी की है। वुडन बॉक्स में ग्लास लेड भुट्टिको की हिमाचली शॉल भेंट की जाएगी। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी कांगड़ा वुडन बॉक्स तैयार कर रहा है। वुडन बॉक्स में ग्लास लेड लगेंगे। इसमें मुख्य अतिथियों को वुडन बॉक्स में रखी शॉल और उनका पोटरेट फोटो एक साथ दिखेगा।
विज्ञापन
इसके अलावा निफ्ट वुडन बॉक्स पर भुट्टिको के शॉल के इतिहास के बारे में भी लिखेगा। इसके अलावा आदि हिमानी चामुंडा मंदिर का प्रतिरूप भी राष्ट्रपति को भेंट किया जाएगा। प्रतिरूप पर निफ्ट के विद्यार्थी की मंदिर के इतिहास का रायटप करेंगे। उधर, टीएमसी के प्राचार्य डॉ. भानु अवस्थी ने कहा कि दीक्षांत समारोह में मुख्यातिथि व अन्य अतिथियों को वुडन बॉक्स में हिमाचली शॉल देने की योजना बनी है। जिसे तैयार करने का जिम्मा निफ्ट कांगड़ा को दिया गया है।
विज्ञापन
गृहमंत्री राजनाथ के आने की भी सूचना
टीएमसी के दीक्षांत समारोह में गृहमंत्री राजनाथ सिंह के आने की भी सूचना है। जिसके चलते अभी तक टीएमसी प्रबंधन ने सभी अतिथियों के ऐसे वुडन बॉक्स बनाए हैं, जिसमें ग्लास लेड और पोटरेट फोटो लगाए जाएंगे। जिसमें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, राज्यपाल आचार्य देवव्रत शामिल है। अगर राष्ट्रपति के साथ प्रथम महिला सविता कोविंद आएगी, तो उन्हें भी ऐसा ही वुडन बॉक्स भेंट किया जाएगा।
विज्ञापन