फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   special course will be started in dharamshala college with the help of Dalai Lama

नैतिकता का पाठ पढ़ेंगे विद्यार्थी, धर्मगुरु दलाईलामा के सहयोग से शुरू होगा कोर्स

Wed, 04 Jul 2018 10:25 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Updated Wed, 04 Jul 2018 10:25 AM IST
विज्ञापन
special course will be started in dharamshala college with the help of Dalai Lama

प्रदेश के सबसे पुराने धर्मशाला कॉलेज में अब छात्र-छात्राएं नैतिक शिक्षा का पाठ भी पढ़ेंगे। यहां बौद्ध धर्मगुरु दलाईलामा के सहयोग से विशेष कोर्स शुरू होगा। इसमें विद्यार्थियों को नैतिक शिक्षा के साथ धार्मिक शिक्षा का भी ज्ञान दिया जाएगा।

विज्ञापन


नैक ए-ग्रेड धर्मशाला महाविद्यालय में शुरू होने वाले इस कोर्स के लिए दलाईलामा सहयोग करेंगे। कोर्स से संबंधित प्रस्ताव तैयार कर महाविद्यालय प्रशासन ने दलाईलामा कार्यालय और शिक्षा विभाग को भेज दिया है।
विज्ञापन


दलाईलामा कार्यालय और शिक्षा विभाग से हरी झंडी मिलते ही महाविद्यालय में कोर्स शुरू होगा। प्रशासन ने इस संदर्भ में प्रस्ताव बौद्ध धर्मगुरु दलाईलामा के समक्ष महाविद्यालय में नैतिक शिक्षा का प्रस्ताव रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दलाईलामा ने इसे स्वीकार करते हुए महाविद्यालय में कोर्स शुरू करने को लेकर सहमति जताई थी। इस पर दलाईलामा कार्यालय से बाकायदा महाविद्यालय प्रशासन को एक प्रारूप प्रदान किया गया था। प्रारूप में कई विषयों को जोड़कर उसे दोबारा दलाईलामा कार्यालय को भेजा गया है। 

शुरुआती दौर में सर्टिफिकेट या डिप्लोमा

special course will be started in dharamshala college with the help of Dalai Lama

शुरुआती दौर में सर्टिफिकेट या डिप्लोमा कोर्स के रूप में महाविद्यालय में नैतिक शिक्षा का कोर्स शुरू होगा। इसमें महाविद्यालय का कोई भी विद्यार्थी प्रवेश ले सकता है। कोर्स में नैतिक शिक्षा के तहत अच्छे आचरण, धार्मिक शिक्षा, सांस्कृतिक ज्ञान, पारंपरिक ज्ञान सहित अन्य शिक्षाओं को पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा। 

प्रोजेक्ट शिक्षा विभाग को भेजा
महाविद्यालय में बौद्ध धर्मगुरु दलाईलामा के सहयोग से नैतिक शिक्षा का कोर्स शुरू किया जाएगा। प्रोजेक्ट तैयार करके दलाईलामा कार्यालय और शिक्षा विभाग को भेज दिया गया है।  - सुनील के. मेहता, प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय, धर्मशाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed