फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   shimla baluganj food safety action two quintal sweets destroyed cockroach

हिमाचल: शिमला में दुकान पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, चाशनी में मिले कॉकरोच; नष्ट कराई दो क्विंटल मिठाई

Wed, 26 Aug 2026 09:46 AM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला। Published by: Ankesh Dogra Updated Wed, 26 Aug 2026 09:46 AM IST
सार

त्योहारी सीजन को देखते हुए शिमला के बालूगंज बाजार में खाद्य सुरक्षा एवं विनियमन विभाग ने खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। एक मिठाई प्रतिष्ठान में गुलाब जामुन और रसगुल्लों की चाशनी में कॉकरोच पाए जाने के बाद करीब 2 क्विंटल मिठाइयां मौके पर नष्ट करवाई गईं। विभाग की टीम ने कलर्ड रसगुल्ला, बर्फी, मिल्क केक, घी समेत 7 खाद्य सैंपल लिए हैं। इन्हें प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा जाएगा।

विज्ञापन
shimla baluganj food safety action two quintal sweets destroyed cockroach
चाशनी में मिले कॉकरोच - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

त्योहारी सीजन में मिठाइयों और अन्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर खाद्य सुरक्षा एवं विनियमन विभाग ने शिमला के बालूगंज बाजार में कार्रवाई की। 25 अगस्त को विभाग की टीम ने विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण और सैंपलिंग की। इस दौरान खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता से जुड़ी कमियां सामने आने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की गई।

विज्ञापन




निरीक्षण के दौरान एक मिठाई प्रतिष्ठान में गुलाब जामुन और रसगुल्लों की चाशनी में कॉकरोच पाए गए। खाद्य सुरक्षा के लिहाज से अनुपयुक्त पाए जाने के बाद करीब 2 क्विंटल मिठाइयों को मौके पर ही नष्ट करवा दिया गया। यह कार्रवाई खाद्य व्यवसाय संचालक की ओर से विभागीय टीम की मौजूदगी में की गई।
विज्ञापन


7 खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए
खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच के लिए विभाग की टीम ने कुल 7 सैंपल भी लिए हैं। इनमें कलर्ड रसगुल्ला, बर्फी, मिल्क केक, घी और अन्य मिठाइयों के नमूने शामिल हैं। विभाग के अनुसार सभी सैंपलों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा जा रहा है। प्रयोगशाला रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन



मिठाइयों में रंग को लेकर भी चेतावनी

सहायक आयुक्त डॉ. विजया ने खाद्य कारोबारियों को खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता के निर्धारित मानकों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने विशेष रूप से मिठाई विक्रेताओं को खाद्य रंगों के इस्तेमाल को लेकर सतर्क किया। उन्होंने कहा कि मिठाइयों में केवल अनुमत खाद्य रंगों का ही निर्धारित सीमा के भीतर इस्तेमाल किया जाना चाहिए। किसी भी अनधिकृत या स्वास्थ्य के लिए हानिकारक रंग का प्रयोग नहीं किया जाना चाहिए।



त्योहारी सीजन में जारी रहेगा अभियान
खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता मानकों का उल्लंघन करने वाले कारोबारियों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम, 2006 के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। त्योहारी सीजन को देखते हुए विभाग की ओर से निरीक्षण और सैंपलिंग का अभियान आगे भी जारी रहेगा। विभाग का उद्देश्य बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करना और उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed