दिवाली पर हिमाचल में इन रूटों पर चलेंगी 347 स्पेशल बसें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिवाली के अवसर पर एचआरटीसी हिमाचल और बाहरी राज्यों के लिए 347 स्पेशल बसें चलाएगा। यह बसें 27 अक्तूबर से चलनी शुरू हो जाएगी। निगम ने चंडीगढ़ के लिए 137 स्पेशल बसें चलाई जाएंगी। इसमें 27 अक्तूबर को 15 बसें, 28 अक्तूबर को 54 और 29 अक्तूबर को 68 बसें हिमाचल के विभिन्न क्षेत्र से चलेंगी।
इसी तरह से दिल्ली के लिए 80 बसें चलाई गई है। इसमें 28 अक्तूबर को 35 और 29 अक्तूबर को 45 स्पेशल बसें चलेगी। शिमला से प्रदेश के अन्य जिलों के लिए कुल 101 स्पेशल बसें अपनी सेवाएं देंगी।
इसमें 27 अक्तूबर को 18, 28 अक्तूबर को 37 और 29 अक्तूबर को 46 बसें चलाई जाएंगी। औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ में भी लोगों की भीड़ को देखते हुए एचआरटीसी ने 29 अक्तूबर को 29 अतिरिक्त बसें चलाए जाने का फैसला लिया है।
दिवाली के 3 दिन पहले से चलनी शुरू हो जाएगी निगम की स्पेशल बसें
दिवाली के दिन हिमाचल के लोकल रूटों पर शाम 4 बजे के बाद एचआरटीसी की बसें नहीं चलेंगी। चालक और परिचालक निर्धारित समय में बसें अड्डों बसों को खड़ी कर दिवाली मना सकेंगे। लांगरूट सहित बाहरी राज्य के लिए चलाई जाने वाली स्पेशल बसों के
चालक यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा कर दिवाली मना सकेंगे। दिवाली पर बड़ी संख्या में लोग अपने गांव आते हैं। बसों में लोगों की भीड़ को देखते हुए यह सभी आवश्यक कदम उठा लिए हैं।
एचआरटीसी के कार्यकारी निदेशक मस्तराम भारद्वाज ने बताया कि लोकल यूनिट में दिवाली के दिन चार बजे के बाद बसें नहीं चलेगी। लोगों को बेहतर परिवहन सुविधा देने को एचआरटीसी ने बाहरी राज्य सहित प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों के लिए 347 स्पेशल बसें चलाने का निर्णय लिया है।