फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Speaker dr rajeev Bindal set to become BJP state president

बिंदल का विधानसभा अध्यक्ष पद से इस्तीफा, कल मिलेगी पार्टी की कमान

Thu, 16 Jan 2020 03:34 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 16 Jan 2020 03:34 PM IST
विज्ञापन
Speaker dr rajeev Bindal set to become BJP state president
- फोटो : अमर उजाला

दो साल छह दिन बाद गुरुवार को डॉ. राजीव बिंदल ने विधानसभा अध्यक्ष पद से अपना इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना पद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बनने के लिए छोड़ा है। शुक्रवार को बिंदल अपना अकेला नामांकन भरेंगे और शनिवार को उनके भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने का एलान हो जाएगा। हाईकमान ने अध्यक्ष पद के लिए उनका नाम तय कर लिया है।

विज्ञापन


उनको अध्यक्ष बनाने की प्रक्रिया अब महज औपचारिकता ही होगी। चुनाव की यह प्रक्रिया केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, भाजपा के प्रदेश प्रभारी मंगल पांडे और राष्ट्रीय सचिव सुनील देवधर की निगरानी में होगी। ये तीनों नेता वीरवार को हिमाचल पहुंचेंगे। गुरुवार को बिंदल ने अपना इस्तीफा विधानसभा उपाध्यक्ष हंस राज को दोपहर तीन बजे सौंपा।
विज्ञापन


इसके बाद विधानसभा सचिवालय में विदाई समारोह हुआ। इसमें मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज, विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज और विधायकगण मौजूद रहे। विधानसभा सचिव यशपाल शर्मा और सचिवालय के सभी अधिकारी तथा कर्मचारी भी मौजूद रहे। डॉ. बिंदल 10 जनवरी 2018 को सर्वसम्मति से विधानसभा अध्यक्ष चुने गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दो साल में प्रदेश विधानसभा में आशातीत सुधार का प्रयास किया: बिंदल 

Speaker dr rajeev Bindal set to become BJP state president

हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष के पद से इस्तीफा देने के बाद डॉ. राजीव बिंदल ने विधानसभा की कई उपलब्धियां गिनाईं।  बिंदल ने कहा कि दो वर्ष में विधानसभा की दृष्टि से जो काम किए जा सकते थे, उसमें आशातीत सुधार करने का प्रयास किया गया है। विधानसभा के परिसर को देखा जाए तो सैकड़ों लोग यहां मुख्यमंत्री और मंत्रियों को मिलने आते थे। उन्होंने कहा कि यह बेहतरीन स्थान बना है। इस बात का गर्व है कि दो साल के अंदर अनेक ऐसे विषय रहे। नियम 61 और 63 में मुद्दे रखे गए।

पिछली विधानसभाओं के दो-दो वर्षों से तुलना की तो 11वीं और 12वीं विधानसभा की तुलना में दोगुने से अधिक मुद्दे लगे। पूर्व में विधानसभा अध्यक्ष बृज बिहारी लाल बुटेल ने ई-विधान शुरू किया। इसे आगे बढ़ाया। अब एक नई भूमिका में जाने के लिए त्यागपत्र दिया है। विधानसभा के सदस्यों सीएम जयराम ठाकुर, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, संसदीय कार्यमंत्री सुरेश भारद्वाज समेत विधानसभा के तमाम अधिकारियों और कर्मचारियों का धन्यवाद किया। डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि नई भूमिका के बारे में 18 जनवरी को ही बात की जाएगी। 

सत्ती ने ऊना कार्यालय में निपटाए काम

Speaker dr rajeev Bindal set to become BJP state president

वहीं, बतौर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती का कार्यकाल अब कुछ ही घंटे शेष बचा है। कल प्रदेश भाजपा को नया अध्यक्ष मिल जाएगा। वीरवार को सत्ती ने अपना कार्यकाल खत्म होने के एक दिन पहले ऊना स्थित अपने कार्यालय में कामकाज निपटाया। यह मौका उनके लिए भावुक होने वाला था। 
मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में सत्ती ने अध्यक्ष पद से हटने के बाद अपनी अगली भूमिका के सवाल पर कहा कि भाजपा में वर्षों तक काम करने का अवसर मिला। सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने काफी मेहनत से काम किया, जिसका नतीजा यह रहा है कि प्रदेश में भाजपा के अच्छे परिणाम रहे।

इसका श्रेय सब कार्यकर्ताओं व नेताओं को देता हूं। सत्ती ने कहा कि आगे मेरी क्या भूमिका रहेगी, यह पार्टी व पार्टी के नेताओं को तय करना है।
उन्होंने कहा कि भाजपा तीन वर्षों बाद बूथ स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक अपने अध्यक्ष चुनती है। लोकतांत्रिक प्रक्रिया से फार्म भरे जाएंगे। हिमाचल प्रदेश में मंडल व जिला के चुनाव संपन्न हो चुके हैं। प्रदेश अध्यक्ष चुनाव के लिए 17 को नामांकन होगा, जबकि 18 को अध्यक्ष चुना जाएगा। इसके बाद नए प्रदेशाध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा कार्य करेगी और सभी सहयोग करेंगे।

कोई भी भर सकता है नामांकन 
डा. राजीव बिंदल के अलावा किसी अन्य के नामांकन के सवाल पर सत्ती ने कहा कि केंद्रीय हाईकमान पर्यवेक्षक भेजती है और फार्म भरवाने का जिम्मा उन्हीं का होता है। हम स्वयं नामांकन प्रक्रिया के दौरान उपस्थित रहेंगे और प्रदेश का नेतृत्व उपस्थित रहेगा। भाजपा लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव करवाती है। इसमें कोई भी नामांकन भर सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed