फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   SP sirmpur to the President's Medal, three of the police medal.

एसपी सिरमौर को राष्ट्रपति पदक, तीन को पुलिस मेडल

Mon, 26 Jan 2015 01:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 26 Jan 2015 01:36 PM IST
विज्ञापन
SP sirmpur to the President's Medal, three of the police medal.

हिमाचल पुलिस के चार जवानों के लिए गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर भारत सरकार ने मेडल घोषित किए हैं। सिरमौर जिले के पुलिस अधीक्षक बलवीर ठाकुर को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस मेडल घोषित किया गया है।

विज्ञापन


उनके अतिरिक्त इंस्पेक्टर चंद्रावती ठाकुर, एएसआई पीतांबर दत्त और हेड कांस्टेबल मनमोहन सिंह को सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक का ऐलान किया गया है।

एसपी बलवीर ठाकुर को सराहनीय सेवाओं के लिए पदक से पहले ही सम्मानित किया जा चुका है। अब उन्हें उत्कृष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति मेडल देने की घोषणा की गई है।
विज्ञापन


बलवीर ठाकुर मूल रूप से ठियोग तहसील के देहा-बलसन क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं। उन्हें मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के खास भरोसेमंद अधिकारियों में भी गिना जाता है। वह मुख्यमंत्री के सुरक्षा अधिकारी भी रह चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

एएसआई पीतांबर, हेड कांस्टेबल मनमोहन सिंह को पुलिस मेडल

SP sirmpur to the President's Medal, three of the police medal.

इंस्पेक्टर चंद्रावती ठाकुर कुल्लू में सीआईडी की इंचार्ज हैं। चंद्रा मूल रूप से कुल्लू जिले के बंजार क्षेत्र के लायरा गांव की रहने वाली हैं। राज्य गुप्तचर विभाग में बेहतरीन सेवाओं के अलावा उनकी एनडीपीएस एक्ट में चरस, ड्रग्स आदि के मामले पकड़ने में खासी कामयाबी रही है।

एएसआई पीतांबर दत्त वर्तमान में पुलिस लाइन भराड़ी में तैनात हैं। टूरिस्ट पुलिस शिमला में तैनाती के समय पुलिस की मित्र छवि को बनाने में उनकी बड़ी भूमिका आंकी गई है।

पीतांबर दत्त मूल रूप से पुराना जुन्गा के निवासी हैं। हेड कांस्टेबल मनमोहन सिंह शिमला जिले के ननखड़ी के निवासी हैं। उनकी सीआईडी मुख्यालय में तैनाती है। मनमोहन सिंह को भी गुप्तचर विभाग में विशेष सेवाएं देने के लिए यह पदक घोषित किया गया है।

भारत सरकार के गृह मंत्रालय की ओर से अग्निशमन सेवाओं में सराहनीय कार्यों का मेडल हिमाचल के सब फायर अधिकारी सोहन लाल शर्मा को घोषित हुआ है। होमगार्ड और सिविल डिफेंस के ये पदक प्लाटून कमांडर प्रियव्रत शर्मा और प्लाटून कमांडर गोपाल राम शुक्ला को दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed