नवजात बच्चे को अस्पताल के टॉयलेट में फेंककर फरार हुई मां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक मां अपने नवजात को अस्पताल के टॉयलेट में फेंककर फरार हो गई। सफाई कर्मी ने जब रात को लाइट ऑन करने गई तो इसका पता चला। यह सनसनीखेज मामला हिमाचल के जिला सिरमौर में सामने आया है।
यहां राजगढ़ अस्पताल में एक मां अपने नवजात को अस्पताल के टॉयलेट में फेंककर फरार हो गई। पुलिस ने बच्चे को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के सुपुर्द कर दिया है जबकि अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश तेज कर दी है।
फिलहाल बच्चा स्वस्थ बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार अस्पताल की सफाई कर्मचारी भागीरथी देवी शनिवार शाम करीब छह बजे टॉयलेट की लाइट ऑन करने गई। इस दौरान उसे टॉयलेट से नवजात के रोने की आवाज सुनाई दी।
अस्पताल में नहीं हुई डिलीवरी, बाहर से आकर फेंका गया मासूम
पास जाकर देखा तो वहां एक नवजात लड़का था। भागीरथी ने इसकी सूचना अस्पताल प्रबंधन को दी और उन्होंने पुलिस को। सूचना मिलते ही राजगढ़ थाना से पुलिस टीम मौके पर पहुंची और नवजात को कब्जे में लिया।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार शनिवार को उनके अस्पताल में कोई भी डिलिवरी नहीं हुई है। साफ है कि किसी ने बाहर से आकर बच्चा यहां फेंक दिया। डीएसपी योगेश रोल्टा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ भादंसं की धारा 317 के तहत मामला दर्ज किया गया है।