{"_id":"6071b4900fe147344f7b7920","slug":"solar-telephone-for-emergency-services-on-parwanoo-chamba-ghat-four-lane","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपातकाल में बटन दबाते ही एनएच पर मिलेगी सहायता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपातकाल में बटन दबाते ही एनएच पर मिलेगी सहायता
Sat, 10 Apr 2021 07:52 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, सोलन/धर्मपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सोलन/धर्मपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 10 Apr 2021 07:52 PM IST
सार
- एनएचएआई ने परवाणू से चंबाघाट तक लगाए 17 टेलीफोन, दो-दो किलोमीटर के बाद मिलेगी सुविधा
- टोल प्लाजा के शुभारंभ के साथ मिलेगी सुविधा, टेलीफोन पर बतानी होगी हादसे की लोकेशन
विज्ञापन
आपातकालीन सेवा के लिए लगाया सोलर टेलीफोन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
परवाणू-चंबाघाट फोरलेन की सुंदरता के साथ एनएचएआई लोगों की सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रख रहा है। फोरलेन पर सफर करने वाले लोगों को आपातकाल के दौरान बटन दबाते ही सहायता मिल जाएगी। परवाणू से चंबाघाट तक सौर ऊर्जा से चलने वाले 17 टेलीफोन दो-दो किलोमीटर की दूरी पर लगाए गए हैं। सड़क हादसा, स्वास्थ्य बिगड़ने जैसी समस्या के दौरान फोन से सहायता वाले क्षेत्र की लोकेशन और समस्या के बारे में बताना होगा।
विज्ञापन
कुछ ही मिनटों में पुलिस समेत एंबुलेंस मौके पर पहुंच जाएगी। इसका कंट्रोल सनवारा टोल प्लाजा में होगा। जानकारी के अनुसार बाहरी राज्य से आने वाले पर्यटकों या हाईवे पर हर रोज आवाजाही करने वाले हजारों लोगों को हाईवे पर यह सुविधा आपातकाल में 24 घंटे मिलेगी। यह सुविधा टोल प्लाजा के शुभारंभ के साथ ही शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
ग्रिल कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर बलविंद्र सिंह और सेफ्टी मैनेजर संदीप तोमर ने बताया कि आपातकाल टेलीफोन सेवाओं का कंट्रोल टोल प्लाजा के कंट्रोल रूम में रहेगा। हाईवे पर किसी भी दुर्घटना से निपटने के लिए आपातकालीन टेलीफोन सेवा से कंट्रोल रूम तक संदेश पहुंचाने पर 24 घंटे राहत पहुंचाई जाएगी। कुछ ही मिनटों में पुलिस या एंबुलेंस सुविधा मिल जाएगी। दुर्घटना में घायल लोगों को भी जल्द प्राथमिक उपचार मिलेगा।
विज्ञापन