फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Solar lights in himachal govt schools balika ashrams and girls hostels

सोलर लाइटों से जगमगाएंगे स्कूल, बालिका आश्रम और गर्ल्स हॉस्टल

Thu, 09 May 2019 01:49 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 09 May 2019 01:49 PM IST
विज्ञापन
Solar lights in himachal govt schools balika ashrams and girls hostels
सांकेतिक तस्वीर

प्रदेश के दूरदराज और दुर्गम क्षेत्र के सैकड़ों स्कूल जल्द ही सोलर लाइटों की रोशनी से जगमगाएंगे। समग्र शिक्षा अभियान के तहत हिम ऊर्जा विभाग ने सोलर लाइटों को स्थापित करने जा रहा है। योजना के तहत प्रदेश भर के जिलों के करीब 308 मिडल स्कूलों में सोलर पैनल लगाए जाएंगे। मई महीने के आखिर तक प्लांट को स्थापित करने की टेंडर प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

विज्ञापन


विभाग ने प्राथमिकता के आधार के अलावा कई पैरामीटर पर परखने के बाद सिर्फ  प्रदेश भर के हर जिले के 308 स्कूलों को इसके लिए चिंहित किए हैं। इससे स्कूलों को बिजली कटौती से राहत मिल सकेगी। जिन स्कूलों में अभी तक बिजली आपूर्ति नहीं है या बिजली की समस्या रहती है।
विज्ञापन


जिला मंडी के 30, सोलन के 8, चंबा के 59, सिरमौर के 50, बिलासपुर के 3, कुल्लू के 28, कांगड़ा के 37, लाहौल-स्पीति के 7 और शिमला के 84  के अलावा हमीरपुर और ऊना के एक-एक मिडल स्कूलों में 3 किलोवॉट के सोलर पैनल स्थापित किए जाएंगे। अभियान के तहत 11 करोड़ रुपये की लागत से इनको लगाने का कार्य पूरा किया जाएगा। मार्च 2020 तक प्लांट सभी स्कूलों में स्थापित किए जाएंगे। इस योजना से विद्यार्थियों को काफी फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


10 बालिका आश्रम और 3 गर्ल होस्टल परिसर भी जगमगाएंगे
समग्र शिक्षा अभियान के तहत के तहत प्रदेश के तीन जिलों के कस्तूबरा गांधी बालिका आश्रमों में भी सोलर पैनल स्थापित किए जाएंगे। इसमें चंबा के 8, सिरमौर और शिमला के एक-एक स्कूल चिन्हित किए गए है। इसके अलावा सिरमौर के एक और चंबा के दो जनजातीय छात्रावासों में सोलर पैनल प्लांट स्थापित किए जाएंगे। इससे परिसर में रोशनी रहेंगी और छात्राओं को रात के अंधेरे में परिसर में आने जाने में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed