फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan: Baddi police closed thieves way along Punjab border

सोलन: बद्दी पुलिस ने पंजाब सीमा से सटे चोर रास्ते किए बंद

Wed, 12 May 2021 06:50 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, बद्दी (सोलन)
अमर उजाला नेटवर्क, बद्दी (सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 12 May 2021 06:50 PM IST
सार

पुलिस ने पंजाब सीमा से लगते बघेरी, दभोटा, ढेरोंवाल व नवांग्राम के साथ लगते चोर रास्तों को जेसीबी लगाकर खोद दिया है। इनका प्रयोग लोग पहले अवैध खनन को लेकर कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Solan: Baddi police closed thieves way along Punjab border
बददी पुलिस ने बंद किए चोर रास्ते। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की बद्दी पुलिस ने पंजाब की सीमा से सटे चोर रास्ते बंद कर दिए हैं। पुलिस ने ई पास की व्यवस्था शुरू की है, लेकिन इन रास्तों से बाहरी राज्यों के लोगों की आवाजाही हो रही है। इनका प्रयोग अवैध कार्यों के लिए खनन माफिया और अन्य लोग भी करते हैं। पुलिस ने पंजाब सीमा से लगते बघेरी, दभोटा, ढेरोंवाल व नवांग्राम के साथ लगते चोर रास्तों को जेसीबी लगाकर खोद दिया है। इनका प्रयोग लोग पहले अवैध खनन को लेकर कर रहे हैं। 

विज्ञापन


वर्तमान में पुलिस प्रशासन ने बाहरी राज्यों से हिमाचल आने वाले लोगों को ई पास की व्यवस्था की है, लेकिन अधिकांश लोग निजी वाहनों से इन चोर रास्तों से बिना ई पास के आ रहे हैं। पुलिस ने इन सभी रास्तों को मंगलवार को बंद कर दिया है। डीएसपी विवेक चहल ने बताया कि ई पास शुरू होने ढेरोंवाल, दभोटा व बघेरी मुख्य सड़क से न आकर बाहरी राज्यों के लोग निजी वाहनों से बीबीए में पहुंच रहे हैं। निजी वाहन संचालक इन लोगों को मनमर्जी किराया वसूल रहे हैं। ऐसे में विभाग ने इन सभी रास्तों को जेसीबी से खोद कर पूरी तरह से बंद कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed