फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan: 10 shops and dhabas sealed including outpost, 10 police personnel done institutional quarantine

सोलन: चौकी समेत 10 दुकानें और ढाबे सील, 10 पुलिस कर्मचारी किए संस्थागत क्वारंटीन

Mon, 22 Jun 2020 05:36 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, कंडाघाट/कुनिहार (सोलन)
अमर उजाला नेटवर्क, कंडाघाट/कुनिहार (सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 22 Jun 2020 05:36 PM IST
विज्ञापन
Solan: 10 shops and dhabas sealed including outpost, 10 police personnel done institutional quarantine
सायरी पुलिस चौकी सील - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के सोलन जिले के सायरी में दिल्ली के एक युवक के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद सायरी पुलिस चौकी सहित अन्य ढाबे सहित दुकानों को सील कर दिया गया है। वहीं चौकी के 10 पुलिस कर्मियों सहित 11 लोगों को संस्थागत क्वारंटीन किया गया है। जबकि अन्य 10 दुकानदारों को होमक्वारंटीन में रखा गया है। अब चौकी को सैनिटाइज करने के बाद चौकी का अस्थायी कार्यालय सायरी विश्राम गृह को बनाया जा रहा है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 13 जून को बिना अनुमति के दिल्ली से तीन युवक शिमला पहुंचे थे, जो  बाद में सायरी पहुंचे। जब इसकी सूचना पुलिस को मिली तो उन्हें सायरी में पकड़ लिया। इस दौरान उक्त सभी युवक सायरी बाजार में भी घूमे थे। तीनों को पुलिस पकड़कर चौकी भी ले गई थी, जहां पर इनके खिलाफ मामला दर्ज कर क्वारंटीन सेंटर भेजा गया था, लेकिन रविवार को उक्त तीनों में से एक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद सुरक्षा को लेकर सायरी चौकी सहित क्षेत्र की अन्य दुकानों को सील करना पड़ा। वहीं अब स्वास्थ्य विभाग की ओर से अन्य दो लोगों के भी दोबारा से सैंपल जांच के लिए जा रहे हैं। उधर, डीएसपी रमेश शर्मा ने बताया कि स्टाफ को 14 दिन के लिए क्वारंटीन किया जा रहा है। 
विज्ञापन


सुरक्षा के दृष्टिगत लिया फैसला
एसडीएम कंडाघाट संजीव धीमान ने कहा कि पुलिस चौकी सायरी को सील कर दिया है। इसमें तैनात 10 पुलिस कर्मी और एक होटल संचालक को संस्थागत क्वारंटीन किया गया है। आसपास की 10 दुकानों, ढाबा संचालकों को भी होम क्वारंटीन किया गया है। फिलहाल इस चौकी का काम कुनिहार थाना देखेगा। सायरी रेस्ट हाउस में वैकल्पिक पुलिस चौकी चलाने के लिए एक कर्मी को तैनात किया गया है। यह निर्णय सुरक्षा को लेकर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed