फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Social worker and former Palampur MLA Dr. Shiv Kumar passed away

कांगड़ा: पालमपुर के पूर्व विधायक डॉ. शिव कुमार का निधन

Mon, 29 Nov 2021 07:01 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 29 Nov 2021 07:01 PM IST
सार

डॉ. शिव प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता, स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद् स्वर्गीय पं. अमरनाथ शर्मा के पुत्र थे। उनकी प्रारंभिक शिक्षा सनातन धर्म हाई स्कूल, बैजनाथ और पालमपुर से हुई। मेडिकल कॉलेज अमृतसर से एमबीबीएस किया। 

विज्ञापन
Social worker and former Palampur MLA Dr. Shiv Kumar passed away
पूर्व विधायक डॉ. शिव कुमार का निधन(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जाने माने समाजसेवी और पूर्व विधायक डॉ. शिव कुमार (82) का सोमवार सुबह चंडीगढ़ अस्पताल में निधन हो गया। डॉ. शिव कुमार पिछले कई दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। डॉ. शिव कुमार मंगलवार को घुग्घर नाला के श्मशानघाट पर संस्कार किया जाएगा। डॉ. शिव कुमार राजनेता से अधिक समाजसेवक माने जाते रहे।  डॉ. शिव प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता, स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद् स्वर्गीय पं. अमरनाथ शर्मा के पुत्र थे। उनकी प्रारंभिक शिक्षा सनातन धर्म हाई स्कूल, बैजनाथ और पालमपुर से हुई। मेडिकल कॉलेज अमृतसर से एमबीबीएस किया। उन्होंने पालमपुर में अपना निजी  क्लीनिक शुरू किया और खुद को सबसे लोकप्रिय व्यवसायी के रूप में स्थापित किया।

विज्ञापन


उनके लिए चिकित्सा पैसा कमाने का साधन नहीं, बल्कि वास्तविक समाज सेवा थी। डॉ. शिव 1977 में रोटरी क्लब पालमपुर के चार्टर अध्यक्ष के रूप में रोटरी में शामिल हुए और लगातार तीन वर्षों तक अध्यक्ष बने रहे। इस दौरान पूरे रोटरी जिले में पालमपुर रोटरी ने अपना नाम स्थापित किया। एक समर्पित रोटेरियन के रूप में अपने विशिष्ट करियर के दौरान उन्होंने जिला स्तर पर अलग-अलग जिम्मेदारियां निभाईं। वह सनातन धर्म प्रतिनिधि सभा पंजाब के अध्यक्ष थे। इनके नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, उत्तरांचल और जम्मू-कश्मीर में सफल शैक्षणिक संस्थान चले हुए हैं।
विज्ञापन


1990 में भाजपा के विधायक बने थे
डॉ. शिव कुमार 1990 में पालमपुर से भाजपा के उपचुनाव से विधायक थे। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश की कई महत्वपूर्ण समितियों का नेतृत्व किया है। डॉ. शिव कुमार की तमाम उपलब्धियों के पीछे उनकी पत्नी डॉ. विजय शर्मा का हाथा माना जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व विधायक डॉ. शिवकुमार के निधन पर शोक
प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने भाजपा के पूर्व विधायक डॉ शिवकुमार के निधन पर शोक प्रकट किया है। परमार ने कहा कि डॉ.0 शिवकुमार एक प्रखर वक्ता थे और गरीबों, असहाय और समाज में पिछड़े तबकों की आवाज बुलंद करते थे। परमार ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट की है। विधानसभा उपाध्यक्ष डॉॅ. हंसराज और सचिव विधानसभा ने भी भी शोक जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed