फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   snowfall in upper himachal.

सात जिलों में भारी बर्फबारी, 100 सड़कें बंद

Wed, 04 Feb 2015 12:34 PM IST
Updated Wed, 04 Feb 2015 12:34 PM IST
विज्ञापन
snowfall in upper himachal.

पिछले चौबीस घंटों से रुक-रुककर हो रही बारिश और बर्फबारी के चलते प्रदेश के कई इलाकों में जनजीवन फिर अस्त व्यस्त हो गया है। मनाली, डलहौजी व शिमला के अलावा किन्नौर, भरमौर, लाहौल, चंबा, सिरमौर, मंडी और कांगड़ा जिलों के कई क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है।

विज्ञापन


बारिश और बर्फबारी के चलते प्रदेश में छोटी-बड़ी लगभग 100 सड़कें बंद हो गई हैं। हिंदोस्तान तिब्बत मार्ग अवरुद्ध होने के कारण अपर शिमला का राजधानी से सड़क संपर्क कट गया है। एचआरटीसी के कई रूट प्रभावित हुए हैं, कई जगह बसें फंस गई हैं। कई क्षेत्रों में बिजली और पानी की आपूर्ति ठप हो गई है।
विज्ञापन

किन्नौर, लाहौल, चंबा और कुल्लू में अलर्ट

snowfall in upper himachal.

हिमस्खलन के खतरे के चलते किन्नौर, लाहौल, चंबा और कुल्लू के कई क्षेत्रों में प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। मंगलवार को कुफरी, नारकंडा, खड़ापत्थर समेत अपर शिमला के कई क्षेत्रों में हिमपात हुआ। सुबह शिमला के रिज मैदान और जाखू में भी हल्का हिमपात हुआ। चंबा के डलहौजी, भरमौर, पांगी, सलूणी, चुराह में 90 सेंटीमीटर तक बर्फबारी रिकॉर्ड की गई है।

खज्जियार का संपर्क अन्य क्षेत्रों से कट गया है। उधर, मनाली में 10 सेंटीमीटर, जबकि रोहतांग में करीब 150, जलोड़ी, सोलंगनाला में 60 और कोकसर में करीब 72 सेंटीमीटर ताजा बर्फबारी हुई है। मंडी के भी कई इलाकों में हिमपात हुआ है। सिरमौर के हरिपुरधार एवं चूड़धार में 50 सेंटीमीटर बर्फबारी रिकार्ड की गई है। कांगड़ा में धौलाधार की पहाडि़यों में हिमपात जारी है।

आज भी बर्फबारी के आसार

snowfall in upper himachal.

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह का कहना है कि बुधवार को प्रदेश के ऊंचाई वाले कुछ स्थानों में हिमपात हो सकता है। वीरवार से प्रदेश में मौसम साफ होगा जाएगा।

प्रदेश में शीतलहर हुई तेज- मौसम के बदले मिजाज के चलते प्रदेश के कई इलाकों में पारा शून्य से नीचे चला गया है। राजधानी शिमला समेत पूरे प्रदेश के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। मंगलवार को किन्नौर के कल्पा में -9.8, केलांग में -6.5, मनाली में -1.4 और राजधानी शिमला में 0.7 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा। कहां कितनी बर्फबारी- कल्पा: 52 सेंटीमीटर, केलांग: 18 सेंटीमीटर, मनाली: 10 सेंटीमीटर, शिमला : 5 सेंटीमीटर ।

लाहौल के स्कूलों में छुट्टियां- मौसम विभाग के चेतावनी व भारी बर्फबारी के चलते लाहौल-स्पीति प्रशासन ने लाहौल मंडल के सभी सरकारी स्कूलों में दो दिन के सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। 4 और 5 फरवरी को लाहौल के तमाम स्कूल बंद रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed