फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिमाचल की चोटियों पर फिर बर्फबारी, ठंड का प्रकोप बढ़ा, इतने दिन खराब रहेगा मौसम

Tue, 12 Nov 2019 11:29 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/कुल्लू/भरमौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/कुल्लू/भरमौर Published by: Krishan Singh Updated Tue, 12 Nov 2019 11:29 AM IST
विज्ञापन
snowfall and rainfall prediction for himachal pradesh by meteorological department
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में सोमवार को एक बार फिर प्रदेश की चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ जबकि राजधानी शिमला में बादल छाए रहे। रोहतांग दर्रे और कबायली क्षेत्र पांगी और भरमौर की ऊपरी चोटियों में हिमपात से निचले क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है जिससे लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। 

snowfall and rainfall prediction for himachal pradesh by meteorological department
- फोटो : अमर उजाला

बर्फबारी से चार दिन से बंद रोहतांग दर्रा सोमवार शाम करीब सात बजे बहाल कर दिया गया। बीआरओ के कमांडर कर्नल उमा शंकर ने कहा कि फाहों के बीच डोजर व स्नो कटर से दोनों तरफ से बर्फ हटा दी गई है। हालांकि वाहनों की आवाजाही नहीं हो सकी। दिन में दर्जनों वाहनों को रोहतांग टनल होकर आरपार भेजा गया। इसमें सबसे अधिक लोग लाहौल से कुल्लू की तरफ आने वाले थे।

केलांग का पारा माइनस में

snowfall and rainfall prediction for himachal pradesh by meteorological department
- फोटो : अमर उजाला

दर्रा बहाल होने से लाहौल के लोगों में खुशी है। घाटी में सेब सीजन के चलते यहां लगभग 60 फीसदी सेब फंसा हुआ है। कोकसर से बाराचाला तक कई छोटे-बड़े वाहन जगह-जगह फंसे हुए हैं। रोहतांग दर्रा अधिकारिक तौर पर 15 नवंबर से वाहनों की आवाजाही के लिए बंद होता है। इसके बावजूद बीआरओ दर्रे को मौसम खुला रहने तक यातायात के लिए बहाल रखता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
snowfall and rainfall prediction for himachal pradesh by meteorological department
- फोटो : अमर उजाला

अधिकतम तापमान सामान्य से 1 से 2 डिग्री तक लुढ़क गया है। केलांग में सबसे कम न्यूनतम तापमान -3.9 सेल्सियस रहा जबकि सबसे अधिक अधिकतम तापमान बरठीं में 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 12 और 13 नवंबर को मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। 14 से 16 नवंबर तक मध्यम ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और गर्जन होगी। ऊंचाई वाले इलाकों में एक दो स्थानों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। 

विज्ञापन
snowfall and rainfall prediction for himachal pradesh by meteorological department
- फोटो : अमर उजाला

प्रदेश के प्रमुख शहरों में न्यूनतम तापमान 
केलांग        -3.9 
कल्पा         1.8
मनाली       3.6 
भुंतर         6.4 
कुफरी         6.9 
डलहौजी     8.0 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed