फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   snowfall and rainfall prediction for himachal pradesh

हिमाचल में दो दिन तक बारिश-बर्फबारी के आसार, तापमान में आया ये बदलाव

Fri, 09 Mar 2018 10:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Fri, 09 Mar 2018 10:27 AM IST
विज्ञापन
snowfall and rainfall prediction for himachal pradesh

हिमाचल में मौसम एक बार फिर करवट लेगा। विभाग ने राज्य में बारिश-बर्फबारी की संभावना जताई है। प्रदेश के कुछ स्थानों में 13 और 14 मार्च को बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं। 

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 13 मार्च को मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, उच्च पर्वतीय क्षेत्रों किन्नौर और लाहौल-स्पीति के कुछ क्षेत्रों के अलावा 14 मार्च को पूरे प्रदेश में मौसम बिगड़ने की संभावना जताई है। 

विज्ञापन

अधिकतम तापमान में इजाफा

snowfall and rainfall prediction for himachal pradesh

12 मार्च तक हिमाचल में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। वीरवार को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहा। धूप खिलने से वीरवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक रिकार्ड किया गया।

वीरवार को ऊना में अधिकतम तापमान 30.0, शिमला 19.6, धर्मशाला में 21.8, नाहन में 24.7, सोलन में 23.0, कांगड़ा में 27.6, चंबा में 25.0, हमीरपुर में 27.4, बिलासपुर में 27.3, सुंदरनगर में 26.3, भुंतर में 26.0, कल्पा में 15.2 और डलहौजी में 12.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

बुधवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान -4.6, कल्पा में 0.4, मनाली में 2.8, भुंतर में 6.0, शिमला में 7.7, धर्मशाला में 8.6, कांगड़ा में 10.1, ऊना में 9.0, मंडी में 9.2, हमीरपुर में 10.0 और नाहन में 12.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed