फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Snow Marathon: 10 हजार फीट की ऊंचाई पर बर्फ की चादर पर दौड़े धावक, 42 किमी वर्ग में विकेश बने विजेता

Sun, 12 Mar 2023 07:01 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति)
संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 12 Mar 2023 07:01 PM IST
विज्ञापन
Snow Marathon in Sissu at 10 000 feet altitude in lahaul spiti himachal pradesh
सिस्सू में स्नो मैराथन। - फोटो : संवाद

जिला प्रशासन लाहौल-स्पीति और रीच इंडिया की ओर से 10,000 फीट की ऊंचाई पर करवाई गई देश की दूसरी स्नो मैराथन में सोलन के विकेश सिंह ने पहला स्थान हासिल किया। विकेश 42 किलोमीटर फुल मैराथन में पहला स्थान पर रहे। कुल्लू के कुशाल ठाकुर इसी वर्ग में दूसरे स्थान पर रहे। 21 किलोमीटर हाफ मैराथन वर्ग में बिलासपुर के अनीश चंदेल ने पहला और चंबा के पवन ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।



Snow Marathon in Sissu at 10 000 feet altitude in lahaul spiti himachal pradesh
- फोटो : संवाद

10 किलोमीटर वर्ग में मंडी के रुस्तम ने पहला और जम्मू के राजेंद्र ने दूसरा स्थान हासिल किया। महिला वर्ग फुल मैराथन वर्ग में काजा की तंजिन डोलमा पहले, हाफ मैराथन वर्ग मनाली की पलक ठाकुर और 10 किलोमीटर वर्ग में सन्ना ने पहला स्थान हासिल किया।

Snow Marathon in Sissu at 10 000 feet altitude in lahaul spiti himachal pradesh
- फोटो : संवाद

इससे पहले सुबह 6:00 बजे बर्फ की चादर पर सिस्सू में स्नो मैराथन शुरू हुई। धावकों ने कड़ाके की ठंड के बीच दमखम दिखाते हुए दौड़ लगाई। मैराथन में कुल 252 धावकों ने हिस्सा लिया, जिसमें 70 महिलाओं ने भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Snow Marathon in Sissu at 10 000 feet altitude in lahaul spiti himachal pradesh
- फोटो : संवाद

स्नो मैराथन के लिए विशेष ट्रैक निर्धारित किया गया था। मैराथन में सेना, नौसेना के धावकों सहित हिमाचल प्रदेश के अलावा चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तराखंड सहित कई राज्यों के धावकों ने हिस्सा लिया। आयोजक गौरव शिमर ने कहा कि पिछले साल हुई मैराथन में लगभग 115 धावकों ने भाग लिया था, यह संख्या इस बढ़कर दोगुना से अधिक हो गई है।

विज्ञापन
Snow Marathon in Sissu at 10 000 feet altitude in lahaul spiti himachal pradesh
- फोटो : संवाद

मैराथन के दौरान मोहाली स्थित फोर्टिस अस्पताल के डाक्टरों की टीम ने 42 किलोमीटर के मैराथन रूट पर धावकों के साथ मेडिकल सेवाएं प्रदान की। रीच इंडिया के सीईओ राजीव कुमार ने बताया कि भारी उत्साह के बीच मैराथन सफल रही।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed