Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Acharya Devvrat says natural farming will preserve the earth's fertility and ensure future generations remain

शिमला: आचार्य देवव्रत बोले- प्राकृतिक खेती से बचेगी धरती की उर्वरता, स्वस्थ रहेंगी आने वाली पीढ़ियां

Sun, 29 Nov 2026 07:00 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Sun, 29 Nov 2026 07:00 PM IST
विज्ञापन
Acharya Devvrat says natural farming will preserve the earth's fertility and ensure future generations remain
राज्यस्तरीय सम्मेलन में गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

प्राकृतिक खेती केवल फसल उत्पादन का माध्यम नहीं, बल्कि धरती की उर्वरता बचाने, पर्यावरण संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों को स्वस्थ जीवन देने का संकल्प है। रासायनिक खादों और कीटनाशकों पर निर्भरता कम कर प्रकृति के अनुरूप कृषि पद्धतियां अपनाना समय की जरूरत है। यह बात गुजरात के राज्यपाल एवं हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने रविवार को शिमला में प्राकृतिक एवं रसायन मुक्त कृषि पर आयोजित राज्यस्तरीय सम्मेलन में कही। आचार्य देवव्रत ने प्राकृतिक खेती के करीब दस वर्षों के अनुभव साझा करते हुए किसानों को स्थानीय संसाधनों से कृषि इनपुट तैयार करने, मिट्टी की सेहत सुधारने और खेती की लागत कम करने के तरीके बताए। उन्होंने कहा कि मिट्टी की उर्वरता का संबंध केवल वर्तमान फसल से नहीं, बल्कि भावी पीढ़ियों के स्वास्थ्य और खाद्य सुरक्षा से भी जुड़ा है।

विज्ञापन


हमें आने वाली पीढ़ियों को केवल जमीन नहीं, बल्कि उपजाऊ और जीवनदायी धरती सौंपने का संकल्प लेना चाहिए। प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों को जागरूक करने के साथ प्रशिक्षण और व्यावहारिक जानकारी देना भी जरूरी है। साई इटरनल फाउंडेशन के संस्थापक सदस्य एवं अध्यक्ष राजकुमार वर्मा ने संस्था की सामाजिक गतिविधियों और पर्यावरण संरक्षण, ग्रामीण विकास, शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संस्था भविष्य में नशा मुक्ति अभियान को व्यापक स्तर पर चलाने के साथ प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए संस्थागत केंद्र के रूप में कार्य करेगी। सम्मेलन में प्राकृतिक खेती के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को सम्मानित किया गया। इस दौरान रक्तदान शिविर भी लगाया गया। अंत में फाउंडेशन के निदेशक एवं इसरो के पूर्व वैज्ञानिक डॉ. आरके सूद ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार जताया।
विज्ञापन


कृषि, पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य एक-दूसरे से जुड़े : विवेक
हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश विवेक सिंह ठाकुर ने कहा कि कृषि, पर्यावरण, मानव स्वास्थ्य और प्रकृति का संरक्षण एक-दूसरे से गहराई से जुड़े हैं। इसलिए प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण और प्रकृति के अनुरूप कृषि पद्धतियां अपनाना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राकृतिक खेती से मजबूत होगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने प्रदेश सरकार की ओर से प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देने और पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed