फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Snake Bite Teacher dies due to snake bite in Manei of Kangra district

Snake Bite: कांगड़ा जिले के मनेई में सांप के काटने से शिक्षक की मौत

Sun, 21 Jul 2024 04:28 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, लंज (कांगड़ा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, लंज (कांगड़ा)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 21 Jul 2024 04:28 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में एक शिक्षक को सांप ने काट लिया। व्यक्ति घर पहुंचा व परिजनों ने हालत को नाजुक देख व्यक्ति को टांडा अस्पताल ले गए। जहां हालत गंभीर होने की वजह से रविवार को सुबह की अस्पताल में दुःखद मौत हो गई।

विज्ञापन
Snake Bite Teacher dies due to snake bite in Manei of Kangra district
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

शाहपुर उपमंडल के तहत मनेई के एक व्यक्ति की सर्पदंश से दुखद मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक शनिवार शाम संजय कुमार (42) पुत्र कर्मचंद निवासी रजियाल घर जा रहा था कि रास्ते में एक विषैले सांप ने व्यक्ति को काट लिया। व्यक्ति घर पहुंचा व परिजनों ने हालत को नाजुक देख व्यक्ति को टांडा अस्पताल ले गए। जहां हालत गंभीर होने की वजह से रविवार को सुबह की अस्पताल में दुःखद मौत हो गई।

विज्ञापन


मृतक संजय कुमार अपने बुजुर्ग माता पिता का इकलौता सहारा था। मृतके अपने पीछे दो बेटों व पत्नी को छोड़ गया। मृतक संजय कुमार जेबीटी शिक्षक के पद पर अपनी सेवाएं दे रहा था। वहीं रविवार सुबह ही संजय कुमार की मृत्यु से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। व्यक्ति की मौत से हर कोई हैरान है। शव के घर पहुंचते ही हर तरफ चीखोपुकार मच गया। वहीं इस दुःखद घटना पर विधानसभा उपमुख्य सचेतक एवं विधायक केवल पठानिया ने गहरा शोक प्रकट किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed