{"_id":"5b87faf042c792465c2cac93","slug":"six-years-child-drown-in-a-pool-made-in-gurudwara-at-manikaran","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुद्वारा में बने कुंड में डूबने से 6 साल के मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुद्वारा में बने कुंड में डूबने से 6 साल के मासूम की मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जरी (कुल्लू)
Updated Fri, 31 Aug 2018 12:02 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धार्मिक पर्यटन स्थल मणिकर्ण में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मणिकर्ण गुरुद्वारा में वीरवार को अपनी मां के हाथ से फिसलकर छह साल के मासूम की गर्म पानी के कुंड में डूबकर मौत हो गई। हादसे में मासूम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हरियाणा के पर्यटक का छह साल का नन्हा बालक अपनी मां के साथ मणिकर्ण घाटी घूमने आया था। पुलिस के अनुसार घटना वीरवार करीब चार बजे की है।
विज्ञापन
जबकि छह साल का मासूम गोपाल पुत्र स्व. शैलेंद्र निवासी रजनोड़ जिला कैथल, हरियाणा अपनी मां के साथ गुरुद्वारा मणिकर्ण साहिब में बने कुंड में स्नान कर रहा था। अचानक बालक की मां के हाथ से बच्चे का हाथ फिसल गया।
विज्ञापन
जिससे वह गर्म पानी के कुंड में गिर गया। पानी में गिरते ही उसने अपने बच्चे को बचाने के लिए आवाजें लगाईं। इससे पहले कि लोग उसको पानी से निकाल पाते छह साल का यह मासूम दम तोड़ चुका था। इसके बाद गुरुद्वारे का माहौल शोक में बदल गया।
मामले की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना के बाद बालक के परिजन गहरे सदमे में हैं। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि मामले में 174 सीआरपीसी के तहत कार्रवाई अमल में लाई गई है।