{"_id":"f5ba5d1a0f45225988faf51da42313f5","slug":"six-has-promoted-to-ias-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनकी प्रमोशन का रास्ता साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इनकी प्रमोशन का रास्ता साफ
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 04 Dec 2014 12:18 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल प्रशासनिक सेवा के छह अफसरों को इसी महीने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) काडर मिलने जा रहा है। पिछले महीने तीन नवंबर को दिल्ली के संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) में बैठक हुई थी, जिसके बाद ग्रीन सिग्नल मिल गया है। यूपीएससी के पत्र के आधार पर मुख्यमंत्री ने भी फाइल पर अपनी सहमति दे दी है।
विज्ञापन
इसी आधार पर प्रस्ताव केंद्र को भेज दिया गया है। केंद्र की ओर से जल्द आदेश होने की संभावना जताई जा रही है।
जिन अफसरों का इंडक्शन किया गया है, वे हिमाचल प्रशासनिक सेवा के 1994 बैच के अफसर हैं। लंबे समय से इनका मामला रुका हुआ था। पड़ोसी राज्य उत्तराखंड में तो 2000 बैच तक के अफसरों को आईएएस मिल चुका है।
विज्ञापन
इसको लेकर प्रदेश सरकार की ओर से भी लगातार प्रयास किया गया, जिसके बाद यूपीएससी डिपार्टमेंटल प्रमोशन कमेटी (डीपीसी) की बैठक तय की गई।
एक एचएएस का तबादला
हमीरपुर के नादौन के एसडीओ सिविल करम सिंह का स्थानांतरण इसी पद पर चंबा के पांगी में किया गया है। 2013 बैच के अधिकारी अनिल कुमार के पास यह अतिरिक्त चार्ज था।
विज्ञापन
जबकि, तहसीलदार नादौन को एसडीओ सिविल नादौन का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। इस सिलसिले में बुधवार को मुख्य सचिव की ओर से यह आदेश जारी किया गया।