व्यास नदी में गिरी टाटा सूमो, 7 बहे, 4 की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के मंडी जिले के हणोगी क्षेत्र के पास देर रात एक टाटा सूमो के व्यास नदी में गिरने से 7 लोग बह गए हैं। चार लोगों के शव निकाल लिए गए हैं। जानकारी के अनुसार जिला मंडी के थलौट के दवाड़ा में बुधवार रात 11 बजे कुल्लू की ओर जा रही एक टाटा सूमो अनियंत्रित होकर साथ बहती ब्यास नदी में समा गई। गाड़ी में मंडी निवासी चालक समेत आठ लोग सवार थे।
हादसे में चंबा का विपिन कुमार सुरक्षित बच निकला जबकि अन्य 7 सवार बह गए हैं। इनमें छह मलाणा के निवासी हैं। वीरवार देर शाम तक पुलिस ने चार शव बरामद कर लिए हैं। तीन लापता की तलाश अभी भी जारी है। मरने वालों में बाप-बेटा और चालक हैं जबकि दो सगे भाई अभी लापता हैं। पुलिस शुक्रवार को लापता की तलाश में गोताखोरों की मदद भी लेगी। औट थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।
3 लोगों का अभी तक कोई सुराग नहीं, बुलाए गए गोताखोर
सुरक्षित बच निकले विपिन कुमार ने पुलिस को बताया कि वे दिल्ली से कुल्लू के मलाणा आ रहे थे। वह बीच की सीट में बैठा था। बुधवार रात 11 बजे दवाड़ा के पास अचानक चालक ने नियंत्रण खो दिया और गाड़ी ब्यास में गिर गई। विपिन ने बताया कि जब उसे होश आया तो खुद को ब्यास की लहरों के बीच पाया। जैसे ही वह नदी में तैर कर किनारे की तरफ बढ़ा तो हादसे की भनक लगते ही मदद को आए।
एक ट्रक चालक ने उसे रस्सी फेंककर खींच लिया और उसकी जान बचाई। जांच अधिकारी गोपाल सिंह ने बताया कि एक व्यक्ति हादसे में सुरक्षित बच निकला है। देर शाम तक चार शव बरामद कर लिए गए हैं। अन्य की तलाश जारी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुलदीप राणा ने हादसे की पुष्टि की कि शुक्रवार को भी तलाशी अभियान जारी रहेगा।
इन लोगों के शव हुए बरामद
इन लोगों के शव हुए बरामद
1. खुर्शी राम (चालक) गांव थनुटा, मंडी
2. हुक्कूराम पुत्र चंदे राम निवासी मलाणा
3. नीलू राम पुत्र आयतू राम निवासी मलाणा
4. इंद्र देव पुत्र नीलू राम निवासी मलाणा
ये लोग अभी हैं लापता
1. चंदे राम पुत्र सयाही राम निवासी मलाणा
2. पैने राम पुत्र बुद्धे राम निवासी मलाणा
3. हरि राम पुत्र बुद्धे राम निवासी मलाणा