Himachal Politics: कांग्रेस के अयोग्य घोषित छह विधायक शनिवार को हो सकते हैं भाजपा में शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोग्य ठहराए गए कांग्रेस के बागी छह विधायक राजेंद्र राणा, सुधीर शर्मा, रवि ठाकुर, इंद्रदत्त लखनपाल, देवेंद्र भुट्टो और चैतन्य शर्मा शनिवार को भाजपा में शामिल हो जाएंगे। बताया जा रहा है कि अयोग्य ठहराए इन विधायकों की गुरुवार रात 12:00 बजे के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ हुई बैठक में इस पर सहमति बनी है। बैठक में राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल भी मौजूद थे। अयोग्य विधायकों ने भाजपा से हर बातचीत के लिए राजेंद्र राणा को अधिकृत किया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार मुलाकात में अयोग्य घोषित विधायकों की सुप्रीम कोर्ट में याचिका वापसी, भाजपा में ज्वाइनिंग और भविष्य की सियासत को लेकर गहन चर्चा हुई है।
उपचुनाव में इन्हें टिकट देने के मामले में भाजपा हाईकमान ने तस्वीर साफ नहीं की है। इस बारे में राजेंद्र राणा ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से हुई मुलाकात के बाद सबकुछ तय हो गया है। भाजपा में ज्वाइनिंग की औपचारिकता शनिवार को पूरी हो जाएगी। विधानसभा अध्यक्ष के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका वापस लेने में कोई कानूनी अड़चन नहीं है। हम याचिकाकर्ता हैं और हमें अपनी याचिका वापस लेने का अधिकार है। वहीं, लाहौल-स्पीति के अयोग्य ठहराए विधायक रवि ठाकुर ने कहा कि भाजपा हाईकमान से हुई बैठक में सब तय हो चुका है। हिमाचल पहुंचकर जनता के बीच नए जोश के साथ सक्रिय होने के लिए उत्साहित हैं।